Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। राज्य में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। जहां NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने सीटों का बंटवारा कर लिया है, वहीं महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है।
सीट बंटवारे पर असहमति के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने स्तर पर उम्मीदवारों को टिकट (सिंबल) देना शुरू कर दिया है। हालांकि सोमवार को कुछ उम्मीदवारों से सिंबल वापस भी लिए गए, जिससे महागठबंधन के भीतर असंतोष के संकेत मिले हैं।
अब तक जिन प्रमुख उम्मीदवारों को RJD ने टिकट दिया है:
पातेपुर: प्रेमा चौधरी
पारू: शंकर प्रसाद यादव
समस्तीपुर: अख़्तरुल इस्लाम शाहीन
रघुनाथपुर (सिवान): ओसामा साहब
सिवान सदर: अवध बिहारी चौधरी
शाहपुर: राहुल तिवारी
बहादुरपुर: भोला यादव
रफीगंज: मो. निहालुद्दीन
सिंघेश्वर: चंद्र हांस चौपाल
गायघाट: निरंजन कुमार
नोखा: अनीता देवी
मीनापुर: मुन्ना यादव
तरैया: शैलेंद्र प्रताप सिंह
साहेबपुर कमाल: ललन यादव
बोचहा: अमर पासवान
RJD नेता तेजस्वी यादव बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान उनके साथ उनके पिता व पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहेंगे। पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ की भी संभावना है।
राज्य में चुनावी सरगर्मी के साथ-साथ नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। एक ओर जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर कई नेता सियासी समीकरण साधने के लिए पार्टी बदल रहे हैं।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। NDA जहां संगठित नजर आ रहा है, वहीं महागठबंधन में तालमेल की कमी दिखाई दे रही है। बावजूद इसके, RJD ने टिकट बंटवारे के जरिए अपनी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। अब देखना यह होगा कि तेजस्वी यादव की अगुवाई में पार्टी कितना जन समर्थन जुटा पाती है।
Read More : Trump on China: ‘फूट डालो और राज करो’ नहीं चलने दूंगा, चीन पर भड़के ट्रंप!
MI vs GT : IPL 2026 के सीजन में लगातार चार हार झेलने के बाद…
JEE Main 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026…
SC Netaji Petition : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को एक…
Bhilai BJP War: भिलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर लंबे समय से सुलग रही…
BJP Janakrosh : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के पारित न…
Raigarh Murder : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
This website uses cookies.