Bihar Elections 2025 : महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल! तेजस्वी होंगे CM चेहरा

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को सबसे अधिक 135 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 61 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 16 सीटों पर चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाम दलों  माकपा, भाकपा और भाकपा माले — को संयुक्त रूप से 29 से 31 सीटें दी गई हैं।

ads

इस बार महागठबंधन ने पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है और तेजस्वी यादव को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर भी सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति दे दी है, जिससे गठबंधन की एकजुटता और स्पष्टता सामने आई है।

Adst

पिछली बार से कम सीटों पर लड़ेगी RJD और कांग्रेस

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में RJD ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार पार्टी थोड़ी कम सीटों पर मैदान में उतर रही है, जो रणनीतिक दृष्टि से किया गया निर्णय माना जा रहा है।कांग्रेस भी इस बार कम सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। पिछली बार उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 सीटों पर विजय प्राप्त की थी।

उपमुख्यमंत्री पद को लेकर VIP की मांग

VIP प्रमुख मुकेश सहनी की ओर से खुद को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने की मांग सामने आई थी। हालांकि इसे महज दबाव की राजनीति माना जा रहा है और महागठबंधन की ओर से इस पद को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।मुकेश सहनी ने गठबंधन की एकजुटता को लेकर कहा, “गठबंधन अब पूरी तरह स्वस्थ है और मजबूती के साथ बिहार में सरकार बनाएगा।”

तेजस्वी यादव का आत्मविश्वास

तेजस्वी यादव ने विपक्ष की तैयारियों को लेकर कहा कि इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा, “हमारा पूरा फोकस चुनाव जीतने पर है। बेरोजगारी जैसी समस्याएं 14 नवंबर के बाद समाप्त होनी शुरू हो जाएंगी।”

तेजस्वी ने यह भी कहा कि सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा। संभवतः अगले एक-दो दिनों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ उतर रहा है। सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन चुकी है और तेजस्वी यादव को नेता मानकर गठबंधन चुनावी समर में उतरने को तैयार है। अब देखना यह होगा कि जनता इस एकजुट विपक्ष को कितना समर्थन देती है।

Read More : Women’s World Cup 2025: साउथ अफ्रीका की जीत की हैट्रिक! रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.