अंबिकापुर @thetarget365 मध्य प्रदेश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को लोग प्यार से “मामा” कहते हैं। वे अब केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं। पहली बार उनका बतौर केंद्रीय मंत्री सरगुजा आगमन हो रहा है, ऐसे में सरगुजा भाजपा ने प्रशासन के साथ मिलकर आयोजन को भव्य रूप देने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
13 मई को पीजी कॉलेज मैदान में शिवराज मामा आएंगे, यहां पूरे प्रदेश के लिए तीन लाख अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने की घोषणा करेंगे। आयोजन को भब्य बनाने की तैयारी में हैं। इन दिनों तापमान बढ़ा हुआ है, चिलचिलाती धूप है, ग्रामीणों को आयोजन स्थल तक ला पाना किसी कीमत पर आसान नहीं है। भाजपा के कार्यकर्ता डेढ़ वर्ष में वैसे भी थोड़े मायूस हैं, ऐसे में भीड़ जुटाना बड़ी चुनौती है।
लिहाजा अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अधिकारी कर्मचारियों को शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने कहा ही गया है,ऐसे में भला शिक्षा विभाग पीछे क्यों रहता। लिहाजा, जिला शिक्षा अधिकारी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर फरमान जारी करवा दिया है। फरमान यह है कि कार्यक्रम में भीड़ बढ़ने जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है वह अपने साथ 10-10 शिक्षकों को सुबह 10 बजे साथ लेकर पहुंचे। यही नहीं वहां पहुंचने के बाद बकायादे 10 लोगों की सेल्फी लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट करना है, ताकि पता चल सके कौन शिक्षक अपने साथ कितने लोगों को लेकर आया है। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में स्कूल बंद हैं किंतु “सुशासन तिहार” के कारण शिक्षकों को स्कूल जाना पड़ रहा है, ऐसी स्थिति में इस भीषण गर्मी में भीड़ बढाने शिक्षकों को पीजी कॉलेज मैदान के आयोजन में शामिल होना है।
शिक्षकों ने इसका विरोध तो नहीं किया है पर उनके व्हाट्सएप ग्रुप में इसको लेकर आपसी चर्चा जरूर हो रही है कि हर आयोजन में शिक्षकों को ही क्यों जिम्मेदारी दे दी जाती है। यदि शासन- प्रशासन जनहित में बेहतर काम कर रहा है और इस सरकार से उनके कार्यकर्ता भी खुश हैं तो स्वस्फूर्त भीड़ शिवराज मामा के आयोजन में क्यों नहीं आ सकती…? शिक्षकों का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है..? शिक्षक ही नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को भी आयोजन में शामिल होने कहा जा रहा है, ताकि कहीं भी कुर्सियां खाली न रहे।
Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…
Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…
New Mexico Plane Crash : संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से एक हृदयविदारक…
Sarguja School Teacher : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली…
Trump Xi Meeting : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा अमेरिका को एक 'पतनशील राष्ट्र'…
Fuel Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का जोर देखने को मिल…
This website uses cookies.