छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अवैध रेत तस्करी के वर्चस्व को लेकर भड़की चिंगारी ने एक ऐसा खौफनाक रूप अख्तियार कर लिया, जहां बेखौफ आरोपियों ने सरेआम एक स्थानीय भाजपा नेता को उनके ही घर के बाहर जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया, जिसमें उनके सगे भाई की भी जान चली गई।















