BJP Slams Congress : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। रायपुर में भाजपा कार्यालय से प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन एक सुपर फ्लॉप शो था। उन्होंने कहा, “भूपेश बघेल अपनी सरकार के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए जनता का समय और संसाधन बर्बाद कर रहे हैं।”
उपमुख्यमंत्री साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने नेताओं की गिरफ्तारी को बचाने के लिए आम जनता को सजा देने की साजिश रची। उन्होंने कहा, “पहली बार देखा गया कि भ्रष्टाचारियों के पक्ष में नाकेबंदी की गई। यह कांग्रेस की राजनीति का स्तर है।”
अरुण साव ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की प्रेस रिलीज के अनुसार, चैतन्य बघेल को शराब घोटाले में 16.70 करोड़ रुपए की आपराधिक आय (POC) प्राप्त हुई। उन्होंने इस राशि को अपनी रियल एस्टेट कंपनियों के माध्यम से मिलाया। इसके अलावा, 1000 करोड़ से अधिक के लेनदेन में भी चैतन्य की भूमिका बताई गई है।
साव ने कहा कि जब भूपेश बघेल सत्ता में थे, तब उन्होंने कोल, महादेव ऐप, चावल, शराब और पीएससी घोटालों के जरिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया था। उन्होंने कहा, “भूपेश की नाकेबंदी की विशेषज्ञता अब भी बरकरार है, लेकिन जनता अब समझ चुकी है।”
प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, “अगर पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुआ है, तो कांग्रेस आंदोलन क्यों कर रही है?” उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस चाहती है कि जांच एजेंसियां आंख मूंद लें? क्या सिर्फ भूपेश बघेल का बेटा ही ‘विशेष’ है?
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा, “3200 करोड़ के शराब घोटाले के बाद जब बेटा फंसा तो पूरा छत्तीसगढ़ बंद करवा दिया गया।” उन्होंने कहा, “देवेंद्र यादव और कवासी लखमा जैसे नेता जेल में हैं लेकिन अब भूपेश बघेल अपने बेटे को बचाने के लिए पूरा प्रदेश बंद करा रहे हैं।”
उन्होंने कांग्रेस को ‘भ्रष्ट बाप-बेटे की प्राइवेट कंपनी’ बताया और कहा कि यह अब जनता की पार्टी नहीं रही, बल्कि एक परिवार विशेष की ढाल बन गई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस का आंदोलन व्यक्तिनिष्ठ राजनीति का प्रतीक बन गया है। उन्होंने पूछा, “जब देवेंद्र यादव और लखमा जेल में थे, तब कांग्रेस शांत क्यों थी?” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब जनता नहीं, सिर्फ भूपेश के लिए लड़ रही है।
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी अब खुद उसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है। भाजपा ने इसे राजनीतिक नौटंकी, अराजकता और भ्रष्टाचार बचाने की कवायद बताया है।भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता अब कांग्रेस के ड्रामों से ऊब चुकी है और प्रदेश भ्रष्टाचार से लड़ने के मूड में है, न कि उसे ढकने के।
Read More : Youtube Channels Banned : दुष्प्रचार पर गूगल की बड़ी कार्रवाई: चीन-रूस समर्थित 11,000 यूट्यूब चैनल किए बंद
Agra Crime : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हृदयविदारक और हैरान कर देने…
Al-Aqsa Mosque Closure: रमजान के मुकद्दस महीने के दौरान यरूशलेम स्थित इस्लाम के तीसरे सबसे…
Period Leave: देश की सर्वोच्च अदालत ने महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म (Menstrual Leave)…
Pak-Afghan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमाई तनाव अब एक गंभीर सैन्य संघर्ष का…
Illegal Opium Farming: क्या खजुरी का तुर्रीपानी गांव बन रहा था नशे का नया गढ़?…
Iran attack NATO base: मध्य पूर्व में जारी जंग अब अपने सबसे खतरनाक और आत्मघाती…
This website uses cookies.