Thetarget365

Breaking: बारात लेकर जा रही रसीद बस खाई में गिरी, दो की मौत, दर्जनों घायल

बलरामपुर @thetarget365 जिले के शंकरगढ़ से झारखंड जा रही एक बारातियों से भरी रसीद बस CG 15 A 7322 से गुरुवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चांदो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर-कुसमी मुख्य मार्ग स्थित कंठी घाट के पास बस अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में एक बच्ची और एक महिला की मौत होने की खबर है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बस में लगभग 70 से 80 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश घायल हो गए हैं।

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से बलरामपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की हालत पहले से ही अत्यंत जर्जर थी, जो हादसे का बड़ा कारण बनी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी और एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा गया।

एक्सीडेंट में घायल लोगों को चांदो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की सुविधा नहीं मिल पाई। अस्पताल में डॉक्टर के नहीं होने की सूचना पर बलरामपुर और कुसमी से पहुंचे चिकित्सकों ने घायलों को बलरामपुर जिला चिकित्सालय भेजने में ततपरता दिखाई। बता दें चांदो में एक मात्र RMA उमाशंकर वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदो के प्रभारी है और वह भी मौके पर नदारद मिले।

thetarget365

Recent Posts

Bilaspur LPG Crisis: बिलासपुर में गहराया एलपीजी संकट, इंडक्शन चूल्हों की भारी डिमांड और कालाबाजारी पर एक्शन

Bilaspur LPG Crisis: न्यायधानी बिलासपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच अब…

4 minutes ago

ई-रिक्शा के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, आग बुझाने फायर ब्रिगेड कर रहा प्रयास

Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के रामानुजगंज मार्ग स्थित संजय पार्क के सामने मयूरी ई-रिक्शा…

12 minutes ago

Storyteller Dr. Ramanuragi: मंत्री राजेश अग्रवाल पर कथावाचक का गंभीर आरोप, ₹15 लाख बकाया होने पर विधानसभा के बाहर आत्मदाह की चेतावनी

Storyteller Dr. Ramanuragi: छत्तीसगढ़ की राजनीति और आध्यात्मिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया,…

14 minutes ago

PM Modi Kolkata Rally: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से PM मोदी का शंखनाद, ₹18,000 करोड़ की सौगात के साथ टीएमसी पर किया तीखा प्रहार

PM Modi Kolkata Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता की ऐतिहासिक धरती से पश्चिम बंगाल…

23 minutes ago

Chhattisgarh LPG Crisis: मिडिल ईस्ट की जंग का छत्तीसगढ़ में असर, पैनिक बुकिंग से गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ी मुसीबत

Chhattisgarh LPG Crisis: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की तपिश अब…

34 minutes ago

This website uses cookies.