Oplus_16908288
प्रतापपुर @thetarget365 सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के दो मामलों में तहसील कार्यालय के क्लर्क और पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से पैसे की मांग कर रहे थे।
प्रतापपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क बृजभान सिंह को ACB ने हाथी से हुई मौत के एक प्रकरण के मामले में 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी पहले ही 2,500 रुपये ले चुका था और प्रकरण के जल्द निपटान के लिए बाकी रकम की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
इसी तरह, गोविंदपुर में ACB की दूसरी टीम ने पटवारी एमपी सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पटवारी भूमि की चौहदी (सीमांकन) करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर ACB ने कार्रवाई की और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
दोनों मामलों में ACB की टीम गहन पूछताछ कर रही है। तहसील के क्लर्क से रेस्ट हाउस व पटवारी से गोविंदपुर में पूछताछ हो रही है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद अन्य भ्रष्ट अधिकारियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
Fuel Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का जोर देखने को मिल…
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे…
CNG Price Delhi : देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रहने…
Akshay Pratap Singh FIR : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हजरतगंज इलाका उस समय…
NEET 2026 Paper Leak : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के…
Dhurandhar 2 OTT : 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'धुरंधर: द…
This website uses cookies.