BRICS Summit 2026: मोदी-शी मुलाकात से डिनर तक, जानें आज का पूरा पावर शेड्यूल

BRICS समिट के दूसरे दिन नई दिल्ली में दुनिया की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर रहेंगी। कई अहम द्विपक्षीय बैठकों के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात सबसे चर्चित रहेगी। इसके बाद नेताओं का कार्यक्रम, प्रदर्शनी, ग्रुप फोटो और शाम का डिनर होगा। आखिर आज कब क्या होगा, जानिए पूरा शेड्यूल।

BRICS Summit 2026 : नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजधानी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं। आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS बैठक में शामिल होने वाले नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें करेंगे।

ads
Adst

पीएम मोदी का आज बेहद व्यस्त कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह 10 बजे हैदराबाद हाउस में उनकी मुलाकात इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत निर्धारित है।

Adst

वियतनाम के प्रधानमंत्री से भी होगी अहम बातचीत

सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी वियतनाम के प्रधानमंत्री ली मिन हुंग से मुलाकात करेंगे। इन द्विपक्षीय बैठकों में व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन में मुलाकात भी निर्धारित है।

दोपहर से BRICS की औपचारिक बैठकें होंगी शुरू

BRICS Summit का मुख्य कार्यक्रम दोपहर 2:35 बजे सदस्य देशों की बंद कमरे में होने वाली बैठक के साथ शुरू होगा। इसके बाद शाम 4:25 बजे सभी नेता ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। शाम 5:05 बजे आधिकारिक फैमिली फोटो और सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सम्मेलन में शामिल राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की बैठक पर नजर

आज प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली बैठक सबसे अहम कूटनीतिक मुलाकातों में शामिल है। दोनों नेताओं की बैठक शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में प्रस्तावित है। भारत और चीन के बीच संबंधों को देखते हुए इस बातचीत पर दुनियाभर की नजर रहेगी। सीमा, द्विपक्षीय संबंध और क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़े विषय चर्चा में आ सकते हैं।

Adst

भारत मंडपम में होगा भव्य रात्रिभोज

शनिवार शाम 7:30 बजे भारत मंडपम में BRICS में शामिल राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में भव्य रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी मेजबानी करेंगे। इस गाला डिनर में कुछ केंद्रीय मंत्रियों के अलावा करीब 14 से 15 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बस से भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी आमंत्रित मुख्यमंत्रियों के एक साथ बस से भारत मंडपम पहुंचने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्रियों को शाम 5 बजे से 5:30 बजे के बीच संसद भवन पहुंचने के लिए कहा गया है। इसके बाद करीब 6 बजे सभी मुख्यमंत्री एक साथ बस से भारत मंडपम के लिए रवाना होंगे।

BRICS मंच पर दिखेगा 11 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व

इस बार BRICS के मुख्य मंच पर 11 सदस्य देशों के साथ 10 पार्टनर देशों की भागीदारी है। भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि चीन से शी जिनपिंग, रूस से व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका से सिरिल रामाफोसा शामिल होंगे। ईरान के मसूद पेजेश्कियान, मिस्र के अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के अबी अहमद और इंडोनेशिया के प्रबोवो सुबियांतो भी प्रमुख नेताओं में शामिल हैं।

UAE और सऊदी अरब का भी रहेगा प्रतिनिधित्व

BRICS मंच पर संयुक्त अरब अमीरात की ओर से अबू धाबी के क्राउन प्रिंस प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं सऊदी अरब की ओर से विदेश मंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा। इसके अलावा BRICS के पार्टनर देशों के प्रमुख और वरिष्ठ प्रतिनिधि भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

ब्राजील के राष्ट्रपति नहीं होंगे शामिल

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा इस BRICS Summit में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में नई दिल्ली में होने वाला यह सम्मेलन भारत की कूटनीतिक सक्रियता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More  :  CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश और बिजली का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Adst
Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst