ताज़ा खबर

Bihar Election: बुलेट ट्रेन गुजरात में, वोट मांगने बिहार आते हैं, PM मोदी पर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य की सियासत और तेज होती जा रही है। राघोपुर विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 11 सालों में बिहार को कुछ नहीं दिया और अब वोट मांगने बिहार आ रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा, “बुलेट ट्रेन गुजरात में देते हैं, लेकिन वोट मांगने बिहार आते हैं। प्रधानमंत्री ने गुजरात को सब कुछ दिया, पर बिहार को उसका एक प्रतिशत भी नहीं मिला।” उन्होंने कहा कि बिहार हर लिहाज से गुजरात से बड़ा है, देश का हर दसवां व्यक्ति बिहार से है, लेकिन केंद्र सरकार ने हमेशा बिहार की अनदेखी की है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है और इस बार जनता महागठबंधन को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिहार को विकास के नाम पर केवल “धोखा” देती रही है। “प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ़ गुजरात को बजट देते हैं और बिहार में आकर आरजेडी को गाली देते हैं,” तेजस्वी ने कहा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी एक चुनावी सभा रद्द कर दी गई है, जिसे उन्होंने “तानाशाही” करार दिया। तेजस्वी बोले, “हम लोग तानाशाही के खिलाफ लड़ते रहेंगे, बिहार की जनता इस बार महागठबंधन की सरकार बनाएगी।”

बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह अति पिछड़ा समाज से नफरत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनने पर एक अति पिछड़ा समाज का बेटा उपमुख्यमंत्री बनेगा। “जब से हमने कहा कि अति पिछड़ा समाज का व्यक्ति डिप्टी सीएम बनेगा, तब से बीजेपी वाले परेशान हैं,” तेजस्वी ने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वही पार्टी है जो पहले अल्पसंख्यक समाज को पाकिस्तान भेजने की बात करती थी, लेकिन अब उन्हीं की चिंता जताने का नाटक कर रही है।तेजस्वी यादव के इन बयानों से बिहार की सियासत में गर्मी और बढ़ गई है। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी राज्य में विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आरजेडी और महागठबंधन केंद्र सरकार पर “बिहार से भेदभाव” का आरोप लगाकर जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं।

raed more: Rahul Gandhi Railways: त्योहारी भीड़ पर राहुल गांधी का रेलवे से सवाल, बोले- ‘सफर अमानवीय, 12 हजार स्पेशल ट्रेनें कहां गईं’

Thetarget365

Recent Posts

LPG Crisis Rumors: LPG संकट की अफवाहों पर पीएम मोदी का प्रहार, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…

3 hours ago

IPL 2026: बेंगलुरु में आईपीएल के पहले मैच पर संकट, चिन्नास्वामी में सुरक्षा जांच के बाद ही होगा वेन्यू पर फैसला!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…

5 hours ago

Balrampur Opium: बलरामपुर अफीम सिंडिकेट का भंडाफोड़, खजूरी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, मास्टरमाइंड की तलाश तेज!

Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…

5 hours ago

LPG Crisis India: एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 4.8 करोड़ लीटर केरोसिन को मंजूरी

LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…

5 hours ago

Viral Video: न पालकी न कार, सुपरबाइक पर सवार होकर पहुंची दुल्हन; वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर खलबली

Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…

5 hours ago

WhatsApp Parental Control: व्हाट्सएप पर अब नहीं चलेगा बच्चों का ‘सीक्रेट’ चैटिंग! माता-पिता के पास होगी कमान

WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…

5 hours ago

This website uses cookies.