Oplus_131072
सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
नयी दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सोमवार को घोषित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 87.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और लड़कों के मुकाबले अधिक संख्या में लड़कियों ने बाजी मारी है।
पिछले वर्ष 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.52 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं और यह संख्या उत्तीर्ण हुए लड़कों की तुलना में 6.4 प्रतिशत अधिक है।
एक अधिकारी ने कहा, “सीबीएसई के कक्षा 12वीं के नतीजों में कुल 24,068 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं, वहीं 1,16,145 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।”
अधिकारियों ने बताया कि 1.22 लाख से अधिक छात्रों को ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम है।
इस साल 7,126 केंद्रों पर हुई सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 16.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
Gas Delivery OTP Rule : मई का महीना शुरू होते ही आम आदमी और व्यापारियों…
Mental Health Awareness : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) से…
Bada Mangal Dates : हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवार का विशेष महत्व है,…
Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शनिवार…
Bilaspur Murder Case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है,…
Reel Death : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन देखने को…
This website uses cookies.