Celebrity Betting ads ban : केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने और युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए एक कड़ा फैसला लिया है। अब कोई भी फिल्म स्टार, खिलाड़ी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या मशहूर हस्ती ऑनलाइन सट्टेबाजी वाले ऐप्स का विज्ञापन नहीं कर पाएंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम युवाओं को गेमिंग की लत और जुए की प्रवृत्ति से बचाने के लिए उठाया गया है।
पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने सैकड़ों करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इसमें बड़ा योगदान उन सेलिब्रिटीज का रहा है, जो इन ऐप्स का विज्ञापन करके युवाओं को आकर्षित करते रहे। सरकार का मानना है कि ऐसे विज्ञापनों के कारण युवा तेजी से इन ऐप्स की ओर खिंचते हैं। कई शिकायतें आई हैं कि इन गेम्स के नाम पर ठगी, धन शोधन और साइबर अपराध बढ़ रहे हैं।
सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि पैसे लगाकर गेम खेलने से युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। कई लोग गेमिंग की लत में अपनी पूरी कमाई गंवा देते हैं। हालांकि कानूनी स्तर पर अभी तक “ऑनलाइन जुआ” और “पैसे लगाकर खेले जाने वाले स्किल गेम” में कोई स्पष्ट अंतर नहीं है। इसी का फायदा उठाकर ज्यादातर कंपनियां खुद को स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म बताती हैं, ताकि “जुए” का टैग न लगे।
तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक जैसे कई राज्य पहले ही इन गेम्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। तमिलनाडु सरकार का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग के कारण युवा अपनी पूरी कमाई गवां देते हैं और परिवार आर्थिक संकट में फंस जाता है। सरकार अब तक 1400 से ज्यादा सट्टेबाजी वाले ऐप्स और वेबसाइट्स को बंद कर चुकी है। शिक्षा मंत्रालय ने इस लत को रोकने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। सरकार ने यह भी तय किया है कि गेमिंग विज्ञापनों पर लत और वित्तीय नुकसान की चेतावनी देना अनिवार्य होगा।
सरकार का यह कदम युवाओं को जुए और ऑनलाइन गेमिंग के जाल से बचाने के लिए ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है। अब कंपनियों को सिर्फ अपने प्लेटफॉर्म पर ही नहीं, बल्कि विज्ञापन के स्तर पर भी कड़े नियमों का पालन करना होगा।
Read More : Delhi school bomb threat : दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.