छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: दुर्ग 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा खुलासा: DNA रिपोर्ट में चाचा ही निकला हैवान

रायपुर@thetarget365 : मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी सुखनंदन सिंह राठौर ने बताया कि इस जघन्य अपराध के पीछे बच्ची का चाचा सोमेश यादव निकला है, जिसका डीएनए सैंपल पीड़िता के साथ मेल खा गया है।

एएसपी राठौर ने बताया कि आरोपी शुरू से ही पुलिस को गुमराह करता रहा। पहले उसने बताया कि वह घटना के समय घर में नहीं था और काम पर गया था, लेकिन जांच में पाया गया कि वह काम पर पहुंचा ही नहीं था। घटना के बाद वह लगातार पुलिस के साथ रहकर जांच को भ्रमित करता रहा। संदेह के आधार पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के कमरे की तलाशी के दौरान कुछ अहम सबूत भी बरामद हुए। साथ ही खुलासा हुआ कि आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची की लाश को कार में छिपा दिया था। आरोपी को यह भी पता था कि कार का एक दरवाजा लॉक नहीं होता, जिसका उसने फायदा उठाया।

एएसपी राठौर ने यह भी बताया कि जिस घर में सीसीटीवी कैमरा लगा था, वह सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद कर दिया जाता था, जिससे घटना की रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एसआईटी का गठन किया था। जांच के दौरान एसआईटी टीम ने मृत बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 20 लोगों के बयान दर्ज किए। इस बीच मृतका के परिजन आरोपी चाचा के बचाव में सामने आए और उसे फंसाए जाने का आरोप लगाया, लेकिन डीएनए रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी।

पुलिस अब इस मामले में कोर्ट में चालान पेश कर जल्द से जल्द सजा दिलाने की प्रक्रिया में जुट गई है।

 

Recent Posts

PM Modi in Mann Ki Baat : मन की बात में चमके यूपी के आकाश, नदी साफ करने के जुनून की इनसाइड स्टोरी!

PM Modi in Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत लोकप्रिय और विख्यात…

47 minutes ago

Takes Charge as CDS : देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद ग्रहण, थिएटर कमान मुख्य प्राथमिकता

Takes Charge as CDS : भारतीय रक्षा क्षेत्र और सैन्य नेतृत्व में आज एक नए…

2 hours ago

Sonarpur Attack : बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sonarpur Attack :  पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने…

2 hours ago

IPL 2026 Final Match : खिताबी जंग से पहले आरसीबी का सीक्रेट प्लान लीक, गुजरात टाइटंस में मची खलबली!

IPL 2026 Final Match :  आईपीएल 2026 के रोमांचक सफर में पूरे 70 लीग मैच,…

2 hours ago

Viral video : शराब के नशे में ट्रेन के बाथरूम को बनाया बेड, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी!

Viral video : इन दिनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक बेहद ही अजीबोगरीब और…

2 hours ago

Modern Kiwi Farming : मुनाफे का सौदा बनी कीवी की आधुनिक खेती, जानिए फार्म हाउस पर कैसे करें शुरुआत

Modern Kiwi Farming :  भारत के कृषि क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से एक बड़ा…

2 hours ago

This website uses cookies.