Thetarget365

CG ब्रेकिंग: ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों के अवागमन पर लगी रोक, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

बिलासपुर@thetarget365 : बिलासपुर जिले में बच्चों के स्कूल आवागमन के लिए ऑटो और ई रिक्शा पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए ई-रिक्शा से छात्रों को स्कूल लाने-ले जाने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि किसी भी सूरत में यूकेजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चों को ई-रिक्शा से स्कूल लाना-ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने बताया कि समाचार माध्यमों व अन्य स्रोतों से यह जानकारी मिली है कि कई स्कूलों में ई-रिक्शा का उपयोग किया जा रहा है, जिनमें क्षमता से अधिक छात्र बैठाए जाते हैं और दोनों साइड खुले होने से गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि भविष्य में ऐसा कोई मामला सामने आता है तो न केवल ई-रिक्शा चालक, बल्कि संबंधित स्कूल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी संस्था प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि केवल मान्यता प्राप्त और नियमों का पालन करने वाले वाहन ही बच्चों के परिवहन में लगाए जाएं।

Recent Posts

Congo New Government : कांगो गणराज्य में नई सरकार का गठन, अनातोले कोलिनेट माकोसो फिर बने प्रधानमंत्री

Congo New Government : अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक अध्याय की शुरुआत…

55 minutes ago

Jeffrey Sachs World War 3 : बाबा वेंगा के बाद अब जेफरी सैक्स ने दी विश्वयुद्ध की चेतावनी, गहराया बड़ा संकट

Jeffrey Sachs World War 3 :  दुनियाभर में अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध बुल्गारियाई…

1 hour ago

West Bengal Election : राहुल गांधी का बंगाल में शक्ति प्रदर्शन, मोदी और ममता पर साधा तीखा निशाना

West Bengal Election : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल…

1 hour ago

Kolkata Slum Fire : महेशतला की झुग्गियों में भीषण आग, सियालदह-बज बज रेल सेवा घंटों बाधित

Kolkata Slum Fire : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से शनिवार को एक…

1 hour ago

This website uses cookies.