छत्तीसगढ़

CG News: 3 महीने का राशन अब 7 जुलाई तक मिलेगा, ग्राहकों को बड़ी राहत

CG News: प्रदेश में एक साथ तीन माह का राशन वितरित किया जा रहा है। जून महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक पूरा राशन वितरित नहीं किया गया है। सरकार की ओर से राशन वितरण के लिए कोई स्पष्ट समयसीमा तय नहीं की गई, जिसके कारण असमंजस की स्थिति बनी रही। इस दौरान कई बार उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हुई। इस बीच राहत की बात यह है कि सरकार ने राशन वितरण के लिए 7 जुलाई तक का समय दिया है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकार जून, जुलाई और अगस्त महीने का राशन एक साथ वितरित कर रही है। राशन की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई क्योंकि एक बार में तीन महीने का राशन उपलब्ध था। समय की कमी के कारण जहां ग्राहक असहज महसूस कर रहे हैं, वहीं दुकानदारों को भी सीमित समय में अधिक संख्या में ग्राहकों को राशन उपलब्ध कराने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की कि राशन वितरण अवधि बढ़ाई जाए ताकि सभी लाभार्थियों को समय पर अनाज मिल सके।

80% राशन वितरण

30 जून तक की स्थिति पर नजर डालें तो पता चलता है कि अभी तक मात्र 75 से 80 प्रतिशत राशन ही वितरित हो पाया है, जबकि बड़ी संख्या में लाभार्थी अभी भी राशन का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने अब राहत भरा फैसला लिया है। तीन महीने का राशन वितरण करने की समय सीमा बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी गई है। इस फैसले से सबसे ज्यादा राहत उन उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिन्हें भीड़ या अन्य कारणों से अब तक राशन नहीं मिल पाया है। उम्मीद है कि सरकार के इस निर्णय के परिणामस्वरूप शेष 20 से 25 प्रतिशत लाभार्थियों को भी समय पर राशन मिलेगा और किसी को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा।

Read More  : CG Weather Today: जुलाई की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

5 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

5 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

7 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

7 hours ago

This website uses cookies.