मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास यात्री बस पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 15 यात्री घायल हुए हैं।
मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास यात्री बस पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 15 यात्री घायल हुए हैं।

CG News : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास एक भीषण सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद शुरुआती जानकारी में चालक समेत दो लोगों की मौत की बात सामने आई थी, जबकि अब मृतकों की संख्या बढ़कर सात होने की खबर मिल रही है। हालांकि, मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की मदद ली गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को मनेंद्रगढ़ और केल्हारी के अस्पतालों में भर्ती कराए जाने की जानकारी सामने आई है, जहां उनका उपचार जारी है।

बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य अमला घायलों के उपचार में जुटा रहा। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेमरमथानी मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
फिलहाल हादसे में मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। दुर्घटना के कारणों और बस में सवार यात्रियों की कुल संख्या के संबंध में भी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।


© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
