कारोबार

Stock Market Today: शेयर बाजार ने खुलते ही निवेशकों को 3.34 लाख करोड़ का दिया दिवाली गिफ्ट

Stock Market Today:  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई है। ग्लोबल संकेतों के बीच सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर खुले और शुरुआती कारोबार में ही जबरदस्त उछाल दर्ज की गई।

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार 20 अक्टूबर को जोरदार तेजी के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में ही दोनों प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों पर ट्रेड करते दिखे।सुबह बाजार खुलते ही 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 317.11 अंक या 0.38% की उछाल के साथ 84,269.30 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 भी 114.75 अंक या 0.45% की तेजी के साथ 25,824.60 पर हरे निशान पर खुला।

9:25 बजे तक बाजार का हाल:

तेजी का यह माहौल जारी रहा और सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 688 अंक की जबरदस्त बढ़त के साथ 84,641 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 भी 180 अंक उछलकर 25,890 के पार ट्रेड कर रहा था।

टॉप गेनर और लूजर:

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और आईएनएफवाई (Infosys) जैसे दिग्गज शेयर टॉप गेनर रहे, जो बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले गए। खासकर बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट और टाटा स्टील जैसे कुछ शेयरों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जो टॉप लूजर की सूची में शामिल रहे।पिछले सप्ताह का आखिरी ट्रेडिंग सेशन शुक्रवार (17 अक्टूबर) भी बाजार के लिए शानदार रहा था। सेंसेक्स 484.53 अंक की उछाल के साथ 83,952.19 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 भी 124.55 अंक की तेजी के साथ 25,709.85 पर बंद हुआ था।बाजार विश्लेषकों का मानना है कि विदेशी निवेश (FIIs) के मजबूत प्रवाह और घरेलू आर्थिक आंकड़ों में सुधार के चलते यह तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों का रुख सकारात्मक बना हुआ है।

Read More : Raigarh Bus Accident: रायगढ़ से गढ़वा जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 से अधिक यात्री घायल

Thetarget365

Recent Posts

Beat The Heat : क्या आपका एसी भी नहीं दे रहा कूलिंग? आजमाएं ये ट्रिक और पाएं बर्फीली हवा

Beat The Heat : मई की चिलचिलाती धूप और चढ़ते पारे के बीच सीलिंग फैन,…

18 minutes ago

WB Election Results 2026 : एग्जिट पोल के बीच टीएमसी का बड़ा धमाका, आंतरिक सर्वे में मिलीं इतनी सीटें

WB Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल की राजनीतिक बिसात पर 2026 का विधानसभा चुनाव…

22 minutes ago

Hypersonic Missile : चीन-पाकिस्तान की नींद उड़ा देगी अग्नि-6, जानें कितनी घातक है भारत की यह मिसाइल

Hypersonic Missile : बदलते वैश्विक परिवेश और युद्ध के आधुनिक तौर-तरीकों को देखते हुए भारत…

25 minutes ago

Jyeshtha Month 2026 : इस साल 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ, जानिए क्या है इसका असली कारण

Jyeshtha Month 2026 : हिंदू पंचांग के तीसरे महीने 'ज्येष्ठ' का आगाज आज, 2 मई…

29 minutes ago

US Cuba Invasion : डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा धमाका, क्या अमेरिका जल्द करने वाला है पड़ोसी देश क्यूबा पर कब्जा?

US Cuba Invasion : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक और अक्सर विवादास्पद बयानों के…

33 minutes ago

Health Benefits : कच्ची हल्दी के जादुई औषधीय लाभ, कैंसर से बचाव और वजन घटाने में है रामबाण

Health Benefits : भारतीय आयुर्वेद में कच्ची हल्दी को केवल एक मसाला नहीं, बल्कि एक…

36 minutes ago

This website uses cookies.