बालोद@thetarget365 : बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक फूलसिंह साहू (36 वर्ष), निवासी ग्राम रवेलीदीही, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी टिकेश्वरी साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दंपति ग्राम भेंगरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फूलसिंह ट्रक में फंस गया और लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। घायल महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
Al Aqsa Mosque Closure: मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष और इजरायली प्रधानमंत्री…
The 50 Grand Finale: भारतीय रियलिटी टीवी की दुनिया में इस वक्त 'द 50' (The…
Trump Targets Cuba: अमेरिकी राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प…
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और बढ़ते पारे से…
CG 12th Hindi Paper Leak: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की…
Bastar Surprise Inspection: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सरकारी सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित…
This website uses cookies.