छत्तीसगढ़

CG Weather Update: रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मानसूनी हवाओं का बढ़ा असर

CG Weather Update:  रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक मौसम प्रणाली आगे बढ़ रही है, जिससे उत्तरी क्षेत्रों में और अधिक बारिश की संभावना बढ़ गई है। अगले 5 दिनों तक पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस अवधि में भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में और सबसे कम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर, मानसून का दबाव श्रीगंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी के ऊपर औसत समुद्र तल पर स्थित है, जबकि निम्न दबाव केंद्र झारखंड, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से झारखंड के ऊपर 1.5 किमी से 3.1 किमी की ऊंचाई पर बने निम्न दबाव केंद्र तक फैली हुई है।

अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी बारिश संभव है। भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

रायपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज और बिजली के साथ बारिश भी हो सकती है। इस अवधि के दौरान तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

Read More  : Gujarat High Court: वर्चुअल सुनवाई के दौरान सीनियर वकील ने पी बीयर, कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज

Thetarget365

Recent Posts

UP Peon Relatives : करोड़पति चपरासी का काला चिट्ठा, रिश्तेदारों पर लुटाया पैसा, अब पुलिस की गिरफ्त में

UP Peon Relatives : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से भ्रष्टाचार की एक ऐसी कहानी…

24 minutes ago

West Bengal Results : एग्जिट पोल को ममता ने बताया बकवास, बोलीं- बंगाल में 200 पार जाएगी टीएमसी

West Bengal Results :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता…

28 minutes ago

Balrampur News : खेल-खेल में छिना जिंदगी का साथ, नदी की गहराई में समा गए दो बच्चे

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है…

45 minutes ago

Safdarjung Judge Suicide : सफदरजंग एनक्लेव में सनसनी, बंद कमरे में मिला जज का शव, सुसाइड या कुछ और?

Safdarjung Judge Suicide : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग से एक बेहद चौंकाने…

1 hour ago

Chhattisgarh Census 2027 : छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 शुरू, घर-घर पहुंचेंगे 51 हजार कर्मचारी, छुट्टियां भी रद्द

Chhattisgarh Census 2027 :  छत्तीसगढ़ के विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक नया…

1 hour ago

UP Crime News : अंबेडकरनगर का खूनी खेल, 4 बच्चों की मौत, गायब मां बनी सबसे बड़ी पहेली

UP Crime News :  उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने…

1 hour ago

This website uses cookies.