CG Weather Update : मंगलवार को मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गरियाबंद, बलौदाबाजार, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर और बलरामपुर शामिल हैं। 27 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी के साथ ही तूफान की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में मानसून का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। वहीं, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कल की बात करें तो सबसे अधिक तापमान रायपुर के माना में 34.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून की गति धीमी पड़ने का अनुमान जताया था, लेकिन इसके विपरीत प्रदेश के 15 जिलों में 49 से अधिक स्थानों पर करीब 25 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई, जबकि रविवार को 6 जिलों में मात्र 11 स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। दंतेवाड़ा में अधिकतम 40 मिमी वर्षा हुई।
सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को बिलासपुर में भारी बारिश हुई। दोपहर में रायगढ़ में भी बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया और ठंडी हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, रात के समय राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।
पिछले 10 दिनों में राज्य में औसतन 25.25 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार को बस्तर में 25 दिनों से रुका मानसून रायपुर होते हुए सरगुजा पहुंच गया। तब से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी है।
इससे पहले भीषण गर्मी के बीच मानसून ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। राज्य में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 13 जून है। लेकिन इस बार मानसून 16 दिन पहले आ गया। अपने 64 साल के इतिहास में पहली बार मानसून छत्तीसगढ़ में मई में पहुंचा। इससे पहले 1971 में मानसून 1 जून को आया था।
Read More : Bastar News : बस्तर में 324 पुलिस कर्मियों का तबादला, 239 कांस्टेबल और 85 हेड कांस्टेबल शामिल
UP Peon Relatives : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से भ्रष्टाचार की एक ऐसी कहानी…
West Bengal Results : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता…
Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है…
Safdarjung Judge Suicide : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग से एक बेहद चौंकाने…
Chhattisgarh Census 2027 : छत्तीसगढ़ के विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक नया…
UP Crime News : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने…
This website uses cookies.