Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल संगम चौक विजय मार्ग में बन रहे एक बेसमेंट निर्माण ने आसपास के रहवासियों की नींद उड़ा दी है। बेसमेंट की खुदाई के कारण बगल के मकानों में गंभीर दरारें आ गईं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धनन्जय प्रसाद और बाबूलाल हार्डवेयर के मकानों को तत्काल खाली कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेसमेंट निर्माण के दौरान गहराई तक गड्ढा खोद दिया गया, जिससे पास के मकानों की नींव कमजोर हो गई। खुदाई के बाद बगल में स्थित मकान गड्ढे की ओर झुकने लगे और दीवारों में चौड़ी दरारें दिखाई देने लगीं। जैसे ही इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से विजय मार्ग पर दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे कुछ घंटों तक सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि यह बेसमेंट दिनेश कश्यप द्वारा बनवाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान न तो पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए और न ही तकनीकी मानकों का पालन किया गया, जिसके चलते यह स्थिति बनी।
आज सुबह से प्रभावित मकानों को गिरने से बचाने के लिए लोहे के भारी खंभे (स्पोर्ट) लगाए जा रहे हैं, ताकि दीवारों को सहारा दिया जा सके। इंजीनियरों की टीम मौके पर स्थिति का आकलन कर रही है और अस्थायी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
पुलिस बल को तैनात कर क्षेत्र में किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए निगरानी रखी जा रही है। वहीं, आसपास के रहवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह के निर्माण कार्यों पर सख्त निगरानी रखी जाए। फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Google Gemini : तकनीकी दिग्गज गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट 'जेमिनी' को एक…
Sandeep Pathak FIR : आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)…
Sushasan Tihar 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन की अवधारणा को धरातल…
Sunil Narine 200 Wickets : आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…
Rahul Gandhi Defamation Case : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और वीर सावरकर के परिवार के…
Guinness World Record : भारत ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर अपनी शक्ति और…
This website uses cookies.