79th Independence Day: देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी रायपुर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश भर से VVIP, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने समारोह को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की है। इसके तहत कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है, ताकि आम नागरिकों को असुविधा न हो। इन रास्तों से होगी कार्यक्रम स्थल में एंट्री लाल पासधारी वाहनों के लिए मार्ग: PWD चौक → छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक → कुंदन पैलेस → PWD कॉलोनी → MT वर्क्सशॉप गेट से प्रवेश। वाहन VIP पार्किंग में पार्क होंगे। बिना पासधारी वाहन: इन वाहनों के लिए सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग की गई है। वहां से पैदल चलकर पुलिस लाइन आरआई गेट से एंट्री मिलेगी। स्कूल बसों का मार्ग: छात्र-छात्राओं को लाने वाली बसें पुलिस लाइन के धमतरी गेट से प्रवेश करेंगी और बच्चों को उतारने के बाद बसें विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ में पार्क होंगी। पुरानी बस्ती/सिद्धार्थ चौक से आने वाले बिना पासधारी वाहन भी विवेकानंद सरोवर पार्किंग में वाहन खड़ा कर पैदल धमतरी गेट से प्रवेश करेंगे। ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्रतिबंध डायवर्जन पॉइंट्स: पेंशनबाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से केवल परेड में भाग लेने वाले वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी। अन्य वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। पार्किंग प्रतिबंधित क्षेत्र: परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी वाहन की पार्किंग पूरी तरह बैन रहेगी। मीडिया OB वैन: धमतरी गेट से प्रवेश कर हेलीपैड के पास पार्किंग की सुविधा मिलेगी। परेड ग्राउंड में प्रतिबंधित वस्तुएं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को देखते हुए कई वस्तुओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है: शराब, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ हथियार, तेजधार चीजें (चाकू, तलवार, ब्लेड, कैंची आदि) छाता, फुग्गे, गेंद, लकड़ी की लाठी, हॉकी स्टिक प्रचार सामग्री, लाउडस्पीकर, रेडियो, पालतू जानवर प्रशासन की अपील पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जनता से सहयोग और संयम की अपील की है ताकि यह राष्ट्रीय पर्व शांतिपूर्वक और भव्यता से मनाया जा सके। Read More : Bihar elections 2025: विकास-पात्रता के मुद्दों पर पर्दा, वोट चोरी बना सियासत का नया हथियार














