Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब बढ़ने लगी है। बस्तर संभाग के जिलों में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी और कांकेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। इन 11 जिलों में येलो अलर्ट इसके अलावा राज्य के कोंडागांव, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, रायगढ़ और मुंगेली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी सामान्य अलर्ट जारी किया गया है, जहां मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। तापमान का हाल बुधवार को रायपुर में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। बीते 36 घंटों में कैसी रही बारिश? राज्य के सभी संभागों में बीते 36 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि बस्तर और बिलासपुर संभागों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसका असर पूरे छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा। अगले एक सप्ताह तक कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अब तक सामान्य से 62% कम बारिश 1 से 13 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में औसतन 166.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 64.0 मिमी ही बारिश हुई है। यानी 62% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे कृषि गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। 1 जून से अब तक कहां कितनी बारिश? 1 जून से अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 678 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश: बलरामपुर (1113.5 मिमी) सबसे कम बारिश: बेमेतरा (336.4 मिमी) प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग और प्रशासन ने बिजली गिरने से बचने के लिए नागरिकों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। Read more : 79th Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर तैयार, परेड ग्राउंड में CM विष्णु देव साय फहराएंगे तिरंगा
















