Sai cabinet meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंगलवार सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू होगी। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पहले हो रही इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में किसानों और उद्योग जगत से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से विदेश दौरे पर रवाना होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि विदेश यात्रा से पहले वे राज्य के विकास और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। कृषि, उद्योग और निवेश नीति जैसे मुद्दों पर आज बड़े निर्णय हो सकते हैं।
पिछली साय कैबिनेट में कई अहम निर्णय लिए गए थे। इनमें प्रमुख रूप से जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 में संशोधन किया गया। इसके तहत DMF फंड का 70% हिस्सा अब पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे जनहित कार्यों पर ही खर्च होगा। खनन क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025 को मंजूरी दी। इसके साथ पुराने नियमों को समाप्त कर दिया गया। अब रेत खदानों का आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया से होगा, जिससे अवैध खनन पर कड़ा नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए पिछली बैठक में कृषि भूमि मूल्यांकन व्यवस्था में भी संशोधन किया गया। 500 वर्गमीटर की दर को समाप्त कर अब पूरी ज़मीन का मूल्यांकन हेक्टेयर दर से किया जाएगा। हालांकि शहरी सीमावर्ती ग्रामों की जमीन पर वर्गमीटर दर लागू रहेगी। खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) को नवा रायपुर (अटल नगर) के सेक्टर-3, ग्राम परसदा में 7.96 एकड़ भूमि क्रिकेट अकादमी स्थापना के लिए आवंटित करने का निर्णय लिया। इससे राज्य के युवा क्रिकेटरों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी।
आज की बैठक में किसानों को राहत पहुंचाने वाली योजनाओं, उद्योगों के विस्तार, निवेश नीति और बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा हो सकती है। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है। साय कैबिनेट की यह बैठक छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है। कृषि, उद्योग और खनन से जुड़े फैसले सीधे जनता से जुड़े हैं। ऐसे में प्रदेश की नज़र आज नवा रायपुर में होने वाली इस बैठक पर टिकी हुई है।
Read More : Asia Cup 2025 और Women’s World Cup 2025: बीसीसीआई आज करेगी टीम इंडिया का ऐलान, जानें कब और कहां देखें लाइव
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…
Rikesh Sen Security Row: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में वैशाली नगर से भाजपा…
SSC CGL 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के…
Neuralink Engineer Warning: दुनिया के सबसे चर्चित और महत्वाकांक्षी ब्रेन-टेक प्रोजेक्ट Neuralink से एक ऐसी…
Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि के नौ दिनों को अत्यंत पावन और आध्यात्मिक…
This website uses cookies.