Kedar Kashyap Assault: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब राज्य के मंत्री केदार कश्यप पर एक गरीब कर्मचारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगा। यह घटना जगदलपुर के सर्किट हाउस की बताई जा रही है, जहां मंत्री द्वारा कथित रूप से एक कर्मचारी की न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि उसकी मां के लिए अपशब्द भी कहे गए।
मामला सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंत्री कश्यप पर हमला बोलते हुए कहा “जिस तरह से कल जगदलपुर के सर्किट हाउस में एक गरीब कर्मचारी को मंत्री केदार कश्यप द्वारा मारपीट की गई और उसे गाली देना बेहद निंदनीय है। भाजपा ने प्रधानमंत्री के नाम से बिहार में नौटंकी की। यहां एक मंत्री ने गरीब की मां को गाली दिया। क्या उस गरीब की मां, मां नहीं है?”
दीपक बैज ने आगे कहा कि यदि भाजपा और मंत्री कश्यप में थोड़ी भी नैतिकता शेष है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने इस घटना को भाजपा की कथनी और करनी में अंतर का प्रतीक बताया।
कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। उनका कहना है कि एक तरफ प्रधानमंत्री “सेवा” और “गरीब कल्याण” की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके ही मंत्री जमीन पर आम जनता के साथ बर्बरता कर रहे हैं।
इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री और कर्मचारी के बीच तीखी बहस देखी जा सकती है। हालांकि, अब तक मंत्री केदार कश्यप की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
स्थानीय लोगों और कर्मचारी संगठनों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।यह घटना न केवल एक व्यक्ति की गरिमा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही और नैतिकता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो मंत्री केदार कश्यप को अपने पद से इस्तीफा देकर जांच में सहयोग करना चाहिए।
Read More: Dilip Ghosh TMC Attack : BJP नेता दिलीप घोष का तीखा हमला, “TMC के कारण बंगाल की छवि धूमिल हुई”
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.