Chhattisgarh monsoon alert : छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी है। बीते 24 घंटे में लगभग पूरे प्रदेश में बारिश दर्ज की गई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। यह प्रणाली समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकी हुई है। अनुमान है कि यह सिस्टम अगले दो दिनों में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।
मौसम विशेषज्ञों ने चेताया है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। रायपुर समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, लेकिन अब अगले दो दिनों तक इसका प्रभाव और बढ़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के भीतर बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग और बेमेतरा में मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में भी मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। लोगों को भी मौसम अपडेट्स पर नजर रखने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
Read More : Trump golden visa : 40 करोड़ में अमेरिकी एंट्री! अमीर भारतीयों को भाया ट्रंप का ‘गोल्डन वीजा’ प्लान
Agra Crime : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हृदयविदारक और हैरान कर देने…
Al-Aqsa Mosque Closure: रमजान के मुकद्दस महीने के दौरान यरूशलेम स्थित इस्लाम के तीसरे सबसे…
Period Leave: देश की सर्वोच्च अदालत ने महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म (Menstrual Leave)…
Pak-Afghan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमाई तनाव अब एक गंभीर सैन्य संघर्ष का…
Illegal Opium Farming: क्या खजुरी का तुर्रीपानी गांव बन रहा था नशे का नया गढ़?…
Iran attack NATO base: मध्य पूर्व में जारी जंग अब अपने सबसे खतरनाक और आत्मघाती…
This website uses cookies.