Nude party Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित न्यूड पार्टी की खबरों के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में इस आयोजन को लेकर उठे सवालों के बीच अब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार देर रात रायपुर पुलिस ने शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और ढाबों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले के नेतृत्व में 15 से अधिक टीमों द्वारा की गई।

छापेमारी की प्रमुख जगहें
पुलिस की टीमों ने तेलीबांधा, नवा रायपुर और विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोकप्रिय क्लब और बार जैसे:

हायपर क्लब, जोक पब शीतल इंटरनेशनल
मोका बार एंड रेस्टोरेंट, होटल क्लोरेंस, सिमर्स बार
आई.पी. क्लब, पियानो क्लब शैमरॉक जॉर्डन
पर आकस्मिक चेकिंग की। इन सभी संस्थानों पर आरोप है कि इन्होंने निर्धारित समयावधि के बाद भी संचालन जारी रखा और अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी।
आबकारी और नियमों का उल्लंघन
कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि कई बार और होटल बिना अनुमति के रात देर तक खुले थे और शराब परोसने के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इस पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर रायपुर कलेक्टर को आबकारी अनुज्ञप्ति निरस्त करने के लिए पत्राचार किया है।
सिर्फ क्लब और बार ही नहीं, कई ढाबों और रेस्टोरेंट्स जैसे:
एम.पी. किचन (जोरा), शेफ किचन (मरीन ड्राइव)
श्नो बेरी आईसलैंड, कैफे केपवाईस
प्रिंस ढाबा, राजू ढाबा (विधानसभा क्षेत्र)
ने भी नियमों का उल्लंघन करते हुए रात में संचालन जारी रखा। इन सभी के खिलाफ भी गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है।
न्यूड पार्टी विवाद की पृष्ठभूमि
हाल ही में सोशल मीडिया पर रायपुर में न्यूड पार्टी के आयोजन को लेकर कई पोस्ट्स और अफवाहें सामने आईं थीं। हालांकि, अब तक इस पार्टी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे उत्पन्न विवाद ने पुलिस और प्रशासन को सख्ती बरतने के लिए मजबूर कर दिया।
पुलिस का सख्त संदेश
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, अनैतिक आयोजनों और नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छापेमारी की इस कार्रवाई से होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है
न्यूड पार्टी के नाम पर फैल रही अफवाहों के बीच रायपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। देर रात की इस छापेमारी ने यह साबित कर दिया कि प्रशासन अब हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। आने वाले दिनों में और सख्ती की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।










