छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज

छत्तीसगढ़ @thetarget365 : राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को सुबह 11.30 बजे से नव रायपुर के अटल नगर स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी। बैठक में कुछ बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा 1 मई मजदूर दिवस के मौके पर राज्य के मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा हो सकती है।

इसके अलावा, बी.एड डिग्री वाले सहायक अध्यापकों के संबंध में भी निर्णय होने की उम्मीद है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है, जिनमें श्रमिकों के हित में निर्णय और छत्तीसगढ़ में स्थानांतरण नीति के क्रियान्वयन जैसे मुद्दे शामिल हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में तबादला नीति लागू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में स्थानांतरण नीति के क्रियान्वयन पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

पिछली कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
मंत्रिपरिषद की बैठक में परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में निर्णय लिया गया है कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों तथा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल तथा विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन मंडल, सरगुजा/बस्तर/बिलासपुर द्वारा आयोजित परीक्षा या साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों द्वारा भुगतान किया गया परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।परिणामस्वरूप गंभीर अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर में वृद्धि होगी, जबकि गैर-गंभीर अभ्यर्थी एवं अयोग्य अभ्यर्थी परीक्षा फार्म नहीं भरेंगे और इससे राज्य सरकार को होने वाली वित्तीय हानि भी कम होगी।कैबिनेट की बैठक में राज्य के छोटे व्यापारियों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ कर, ब्याज और शास्ति के बकाया का निपटान (संशोधन) अध्यादेश-2025 के प्रारूप में संशोधन को मंजूरी दी गई।

Thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

6 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

6 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

7 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

7 hours ago

This website uses cookies.