Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 30 जून से पूरे राज्य में भारी बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति किसानों के लिए राहत भरी हो सकती है, लेकिन प्रशासन और आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।
पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में और सबसे कम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।
वर्षा के आंकड़ों के अनुसार, चांदो में 7 सेमी, बलरामपुर में 5 सेमी, सुकमा, बागबाहरा, गंगालूर, चंद्रपुर, नांदघाट, कोमाखान और पिथौरा में 3 सेमी वर्षा हुई। वहीं सरायपाली, खैरागढ़, दौरा कोचली, दुर्ग, कोरबा, जशपुरनगर समेत कई जगहों पर 1-2 सेमी बारिश हुई.
29 जून को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना, जो अगले दो दिनों में झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके परिणामस्वरूप राज्य में वर्षा में तेजी आएगी। मानसून इस समय फिरोजपुर से बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ रहा है।
30 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायपुर शहर में एक-दो स्थानों पर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान 28° सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23° सेल्सियस के आसपास रहेगा। चेतावनी: कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का खतरा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिजली गिरने और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है, जिसके चलते आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों, यात्रियों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता दो दिन तक जारी रहेगी। राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। यह वर्षा खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल साबित हो सकती है।
Read More : China – Pakistan : पाकिस्तान को 3.4 अरब डॉलर का लोन दे रहा है चीन
Hardeep Singh Puri LPG: देश में रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर फैल रही…
Odisha Triple Murder: ओडिशा के देवगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
India Energy Security: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश की…
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक युगांतकारी बदलाव की आहट सुनाई दे रही है।…
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली…
BCCI Awards 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के चमकते सितारे और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन…
This website uses cookies.