Chhattisgarh tree plantation : ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ से छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा, 2.21 लाख पौधे लगाए जाएंगे

Chhattisgarh tree plantation : छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नया और बड़ा कदम उठाया है। ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ नामक इस अभियान के तहत प्रदेश में कुल 2 लाख 21 हजार 145 पौधे लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) में किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना हर नागरिक का कर्तव्य है और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है।

ads

महिलाओं को मिली बड़ी भूमिका

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि इस अभियान में स्वसहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को शामिल किया गया है, जो चयनित स्थलों पर पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएंगी। वर्तमान में 1701 SHG समूहों में 2300 से अधिक महिलाएं इस मिशन से जुड़ी हैं। इससे महिलाओं को न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिलेगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाने का अवसर मिलेगा। रायपुर के विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में लगातार पौधारोपण अभियान चल रहा है। यह अभियान ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित होगा। ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान को महिलाओं के माध्यम से प्रभावी और सफल बनाने की योजना है।

ads

रायपुर नगर निगम में 60 स्थानों पर पौधारोपण

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 60 स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा, जिसमें 232 महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही इस अभियान को सफलता दिलाएगी और यह महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक मजबूती भी देगी। यह अभियान भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम से प्रेरित है। केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल ‘अमृत मित्र’ के तहत स्वसहायता समूहों को प्रेरित कर मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत सरकारी भूमि, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, उद्यान, सड़क विभाजन तथा धार्मिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में अभियान का विस्तार

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में कुल 2,21,145 पौधों के रोपण के लिए 684 परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा था, जिनमें से 444 परियोजनाएं भारत सरकार द्वारा स्वीकृत हो चुकी हैं। इसके तहत 1,65,997 पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के तहत प्रत्येक महिला को पौधों की देखभाल के लिए प्रतिमाह आठ हजार रुपए और जियो-टैगिंग तथा निगरानी कार्य के लिए एक हजार रुपए अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी। यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देगा।

पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम

छत्तीसगढ़ सरकार का ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण दोनों के लिए एक मिसाल साबित होगा। इस पहल से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से लड़ने में मदद मिलेगी और साथ ही महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा।

Read More  : Congress accuses CM : विष्णुदेव साय के विदेश दौरे पर कांग्रेस का निशाना, कहा – पैसा बर्बाद किया गया

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.