ताज़ा खबर

Svanidhi Yojana 2.0: मुख्यमंत्री साय ने किया स्वनिधि योजना 2.0 का शुभारंभ, कहा- स्वच्छता सिर्फ महिलाओं का दायित्व नहीं

Svanidhi Yojana 2.0: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज “प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0” और “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया। यह आयोजन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्वावधान में पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

‘स्वच्छता’ अब आदत बन चुकी है: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा:“घर की साफ-सफाई केवल महिलाओं की ज़िम्मेदारी नहीं, पुरुषों को भी इसमें समान भागीदारी निभानी चाहिए।”साय ने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे नागरिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना है।

स्वनिधि योजना 2.0 और आवास योजना के लाभार्थियों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 11,000 लाभार्थियों को गृहप्रवेश कराया। इसके साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को भवन अनुज्ञा पत्र, PM स्वनिधि योजना के अंतर्गत चेक, और दिवंगत निगम कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्वच्छता सुपर लीग टूल-किट का भी विमोचन किया गया।

छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में राष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ को 7 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने गर्व से कहा कि “बीस हजार से कम आबादी वाले देश के 100 सबसे स्वच्छ शहरों में से 58 शहर सिर्फ छत्तीसगढ़ से हैं।” उन्होंने इसके लिए स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मचारियों, और नगरीय निकायों को बधाई दी और कहा कि हम विजन डॉक्युमेंट-2047 के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में काम कर रहे हैं।

‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ को बनाया जाएगा जन आंदोलन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 11 वर्षों में देश के हर व्यक्ति की चिंता की है। उन्होंने बताया कि “‘अंगीकार-2025’ अभियान के तहत 4 सितंबर से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक पात्र परिवार तक आवास पहुंचाने का लक्ष्य है।” उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान को पूरे प्रदेश में जन आंदोलन बनाया जाएगा और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्वनिधि योजना 2.0 वरदान साबित होगी।

रायपुर में शुरू हुए इस राज्य स्तरीय आयोजन ने स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता, नगरीय विकास, और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 और स्वच्छता अभियान के माध्यम से सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त, स्वस्थ और सुविधाजनक जीवन देने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रही है।

Read More: Narayanpur Naxals Surrender: नारायणपुर में 12 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बड़ी सफलता

Thetarget365

Recent Posts

Mumbra Murder Case : लापता इंजीनियर की लाश ड्रम में मिलने से सनसनी, जानिए खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

Mumbra Murder Case :  उत्तर प्रदेश के मेरठ का वह सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' तो…

6 minutes ago

Siliguri Bulldozer Drive : बंगाल में दिखेगा योगी मॉडल, सिलीगुड़ी में अवैध कब्जों पर चलेंगे यूपी के बुलडोजर

Siliguri Bulldozer Drive : पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ता परिवर्तन होते ही…

9 minutes ago

Trump Xi Jinping US Decline : शी जिनपिंग के बयान पर डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बाइडेन काल में हुआ अमेरिका का पतन

Trump Xi Jinping US Decline : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के महत्वपूर्ण…

16 minutes ago

Russia Energy Supply : वैश्विक ईंधन संकट के बीच रूस का बड़ा वादा, भारत को दी एनर्जी सप्लाई की गारंटी

Russia Energy Supply :  वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक…

23 minutes ago

Unnao Rape Case : उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Unnao Rape Case : उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को…

31 minutes ago

This website uses cookies.