ताज़ा खबर

Chirag Paswan Threat : चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी की पहचान, लोजपा ने RJD पर लगाए गंभीर आरोप

Chirag Paswan Threat :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मगध में राजनीति चरम पर है। पक्ष – विपक्ष दोनों अपने आपको साबित करने के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हैं। इस बीच चिराग पासवान को धमकी देने का मामाला सामने आया है। आपको बतादें कि  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकी मिली है।

यह धमकी शुक्रवार को दी गई थी और जिस अकाउंट से यह भेजी गई, उसका नाम ‘मेराज इदिसी’ बताया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोजपा की ओर से पटना के साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यह जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने शुक्रवार देर रात दी।

लोजपा सांसद ने राजद पर लगाया आरोप

लोजपा सांसद अरुण भारती ने इस धमकी को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है और चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “राजद के आपराधिक तत्व, जो बिहार में जंगलराज 2.0 लाना चाहते हैं, वे अब बौखलाहट में चिराग पासवान को सोशल मीडिया पर धमकियां देने लगे हैं।” भारती ने दावा किया कि यह कदम राज्य में राजद की संभावित चुनावी हार के डर से उठाया गया है।

सख्त कार्रवाई की मांग

पार्टी प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने न केवल आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, बल्कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी अपील की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और जनप्रतिनिधि पर सीधा हमला बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ चिराग पासवान पर नहीं, बल्कि पूरे दलित नेतृत्व और उसकी गरिमा पर हमला है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” डॉ. भट्ट ने आगे बयान देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी चिराग पासवान की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकियाँ देश के संवैधानिक पदों और प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में यदि त्वरित और कठोर कार्रवाई न की जाए, तो इसका गलत संदेश जाएगा।

राज्य सरकारों पर दबाव

इस गंभीर धमकी से बिहार की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट बढ़ गई है। जहां लोजपा इस मामले में राजद को कटघरे में खड़ा कर रही है, वहीं पुलिस और साइबर एजेंसी अब जांच में जुट गई हैं। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या आरोपी ‘मेराज इदिसी’ की गिरफ्तारी होती है और इस धमकी के पीछे कोई संगठित साजिश है या नहीं। फिलहाल, चिराग पासवान की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

Read More : Kangana Political Statement : कंगना रनौत का बयान- “सांसद बनने से पहले ऐसा बताया गया था”,अब सामने आई राजनीति की सच्चाई

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Women’s Reservation: “कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा”, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी महिला ब्रिगेड!

Women's Reservation:  महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…

4 hours ago

Kawardha News: चार साल के प्यार का खौफनाक अंत, कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान!

Kawardha News:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…

4 hours ago

ECI Update: चुनाव आयोग का ‘ब्रह्मास्त्र’, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक AI कंटेंट, डीपफेक पर पैनी नजर!

ECI Update:  भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…

4 hours ago

Iran News: ट्रंप के ‘परमाणु प्रतिबंधों’ पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान, पूछा- ‘ईरान ने कौन सा जुर्म किया है?’

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…

4 hours ago

This website uses cookies.