21 जुलाई से रैन बसेरा के पास होगा चौपाटी का संचालन

प्रतापपुर (thetarget365)। नगर के वार्ड क्रमांक 4 के मुख्य मार्ग पर संचालित चौपाटी को अन्यत्र हटाने को लेकर एसडीएम ललिता भगत की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय प्रतापपुर में चौपाटी में अपनी दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में चौपाटी का स्थान परिवर्तन कर रैन बसेरा के पास संचालित करने के लिए दुकानदारों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार चौपाटी को वार्ड क्रमांक 4 से हटाकर 21 जुलाई 2024 से निर्धारित स्थल रैन बसेरा के पास संचालित किया जाएगा।

बता दें कि वार्ड क्रमांक 4 में स्थित चौपाटी वाले स्थान पर आने वाले ग्राहकों के कारण वहां रोजाना काफी भीड़ भाड़ रहती है। जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही चौपाटी के पास में ही तीन की संख्या में शासकीय स्कूल भी संचालित होते हैं। भीड़ भाड़ होने से स्कूल की सुरक्षा व रोजाना बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को लेकर चिंतित स्कूल प्रबंधन व आमलोग लंबे समय से चौपाटी को वहां से हटाने के लिए प्रशासन से मांग कर रहे थे। मांग को गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने एसडीएम को चौपाटी का स्थान परिवर्तित करने दुकानदारों के साथ बैठक कर सहमति बनाने के निर्देश दिए थे। बैठक में नगर पंचायत से सीएमओ यूफ्रिसिया एक्का, लिपिक बिहारी सिंह व चौपाटी के दुकानदार उपस्थित रहे।

thetarget365

Recent Posts

A New Era: छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त, सीएम विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में रचा इतिहास

A New Era:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को रायगढ़ जिले का एक…

17 seconds ago

Jhiram Ghati Politics: झीरम कांड पर रमन सिंह और भूपेश बघेल के बीच ‘महायुद्ध’, क्या सामने आएगा 2013 का सच?

Jhiram Ghati Politics:  छत्तीसगढ़ की राजनीति में 'झीरम घाटी हत्याकांड' एक ऐसा घाव है जो…

8 minutes ago

National Record: छत्तीसगढ़ बना पीएम आवास योजना का ‘चैंपियन’, 10 महीने में 5 लाख घरों का निर्माण पूरा

National Record:  छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) के क्रियान्वयन में एक ऐसी ऐतिहासिक…

11 minutes ago

Telangana Chicken Crisis: प्रॉफिट मार्जिन को लेकर छिड़ी रार, 50,000 दुकानें बंद होने से सप्लाई चेन ठप

Telangana Chicken Crisis:  तेलंगाना के मांस बाजार में आज से एक बड़ा संकट खड़ा हो…

15 minutes ago

Gujarat Politics: इसुदान गढ़वी की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, कहा- “अब गुजरात का एक-एक शख्स बदला लेगा”

Gujarat Politics: गुजरात की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। आम आदमी…

21 minutes ago

Bihar Rajya Sabha Row: कांग्रेस के 3 विधायकों पर अनुशासन की गाज, क्रॉस वोटिंग और अनुपस्थिति पर 2 दिन में मांगा जवाब

Bihar Rajya Sabha Row:  बिहार की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है।…

26 minutes ago

This website uses cookies.