ताज़ा खबर

Cloudburst : उत्तराखंड में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने के बाद 9 मजदूर लापता

Cloudburst : आज पूरे देश में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच चुका है। मानसून के आज दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

राजस्थान में शनिवार को दिनभर मौसम शुष्क रहने के बाद शाम को सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर समेत 20 जिलों में एक इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं, आज 24 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। श्रीगंगानगर में शनिवार को पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए बारिश की पीली चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है, जिससे बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, अलकनंदा और सरस्वती नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से एक निर्माणाधीन होटल क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद वहां रह रहे 8-9 मजदूर लापता हो गए।

केरल में भारी बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। राज्य के पलक्कड़ और पथानामथिट्टा जिलों में बांधों के द्वार खोल दिए गए हैं। लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने कहा है कि आज केरल के तटीय क्षेत्रों में 2-3 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

Read More  : Kolkata gang rape case : भाजपा ने कहा- आरोपियों को राजनीतिक समर्थन, मुख्यमंत्री ममता के इस्तीफे की मांग

Thetarget365

Recent Posts

KKR New Jersey : केकेआर ने लॉन्च की ‘Lines of Legacy’ जर्सी, रिंकू के 5 छक्कों से लेकर मैकुलम के 158* रन तक…

KKR New Jersey: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 2026 सीज़न के आगाज़ से पहले,…

3 minutes ago

Suryakumar Yadav: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्या के 5 साल पूरे, वर्ल्ड कप जीत और संघर्ष को याद कर शेयर किया भावुक वीडियो

Suryakumar Yadav:  भारतीय टी20 टीम के कप्तान और दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार…

9 minutes ago

Kolkata Violence: पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले भारी बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में पथराव और हिंसक झड़प

Kolkata Violence:  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता आज एक बार फिर राजनीतिक अखाड़े में तब्दील…

14 minutes ago

LPG Ships Return: शिवालिक और नंदा देवी की घर वापसी, क्या अब सस्ती होगी रसोई गैस?

LPG Ships Return: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी भारी तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों…

25 minutes ago

LPG Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट युद्ध का भारत पर प्रहार, एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, बुकिंग नियम बदले

LPG Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी भीषण युद्ध थमने का नाम नहीं…

34 minutes ago

This website uses cookies.