ताज़ा खबर

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोयला परिवहन, दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रेलर भी जब्त, चंदौरा पुलिस की कार्रवाई

Pratappur News : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोयला परिवहन कर रहे वाहन स्वामी व चालक को चंदौरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोयला परिवहन में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन को भी जब्त कर लिया है।

चंदौरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को विश्रामपुर निवासी वरिन्दर सिंह ने सूचना देकर बताया कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एएक्स 1700 का चालक व उसका स्वामी फर्जी पिट पास व रजिस्ट्रेशन फोटो कापी में बदलाव करते हुए ट्रेलर में कोयला लोड कर चंदौरा मार्ग से परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चंदौरा चौक में नाकाबंदी कर ट्रेलर को रोका और उसमें लोड कोयला एवं वाहन के दस्तावेज की छायाप्रति व मूल बिल्टी को जब्त कर धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर सूरजपुर ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर कोयला परिवहन करने वाले आरोपितों की पतासाजी कर उन्हें जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। मामले की विवेचना के दौरान वाहन स्वामी देवानंद गुप्ता उर्फ डीएन को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि अधिक भाड़े के लालच में अपने ट्रेलर वाहन के मूल दस्तावेजों में छेड़छाड़ की थी। उसने ट्रेलर के रजिस्ट्रेशन एवं परमिट की फोटो कापी करा उनमें लिखी वजन क्षमता 55 टन को हटाकर 57 टन पांच सौ किलो ग्राम कर लिया और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अंबिकापुर में आईडी पासवर्ड के माध्यम से खनिज पत्रक में भी भार क्षमता को बढ़वाकर तैयार करा लिया और बढ़ी हुई क्षमता के खनिज दस्तावेज को अपने ट्रेलर के चालक जनकलाल को देकर जगन्नाथपुर कोयला खदान से निर्धारित क्षमता से अधिक कोयला ट्रांसपोर्टिंग कराने लगा।

24 सितंबर को भी अपने ट्रेलर वाहन में फर्जी कागजात के आधार पर ट्रेलर चालक जनकलाल के माध्यम से कोयला लोड कराया। जनकलाल ने पुलिस को बताया कि उसने कोयला लोड ट्रेलर अपने सह चालक को देकर चंदौसी उत्तरप्रदेश पहुंचाने को कहा था। पुलिस की जांच में ट्रेलर के एवं अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए जिसके बाद पुलिस ने दस्तावेज जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने व घटना में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने पर अतिरिक्त धारा 336(3), 338, 3(5) बीएनएस जोड़ते हुए आरोपित देवानंद गुप्ता उर्फ डीएन पिता परमेश्वर गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम परसवार कला थाना राजपुर, जिला बलरामपुर, जनकलाल पिता श्रीनाथ उम्र 40 वर्ष ग्राम बोझा चौकी खड़गवां को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदौरा मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह व उनकी टीम सक्रिय रही।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Election Results 2026 Live : क्या बंगाल में खिलेगा कमल या बरकरार रहेगा ममता का जादू?

Bengal Election Results 2026 Live :  पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों (फाल्टा को छोड़कर)…

2 minutes ago

Somwar Ke Upay : सोमवार की पूजा में न करें ये गलती, जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने का गुप्त तरीका

Somwar Ke Upay : हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को…

1 hour ago

US Iran Tension : ईरान की शांति की पहल ठुकराई! ट्रंप के एक फैसले से दुनिया में हड़कंप

US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…

10 hours ago

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

10 hours ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

10 hours ago

This website uses cookies.