Ambikapur News : अंबिकापुर के महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला के साथ हुए जघन्य हत्याकांड में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस और युवा कांग्रेस लगातार सड़कों पर उतर रही है।
इसी कड़ी में आज डेटा सेंटर के सामने युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास की मौजूदगी में मौन धरना दिया। धरना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने राज्य सरकार और गृह विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक गरीब और बेघर महिला की निर्मम हत्या के बावजूद सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
पाठक ने गृह मंत्री विजय शर्मा के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस न तो नियमित गश्त कर रही है, न ही अपराधियों की समय पर गिरफ्तारी हो रही है। साथ ही अवैध नशे के कारोबार और अफीम की खेती पर भी नियंत्रण नहीं है। उन्होंने प्रदेश में पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति की मांग भी उठाई।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, बेलगाम नशे के कारोबार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने 7 अप्रैल को शाम 5 बजे कैंडिल मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च राजीव भवन से शुरू होकर सद्भावना चौक तक जाएगा, जिसका नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव करेंगे। कांग्रेस ने आम लोगों से भी इस मार्च में शामिल होकर पीड़िता को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद करने की अपील की है।
Giant hunting spider : प्रकृति के रहस्यों की खोज में जुटे दक्षिण अमेरिकी शोधकर्ताओं ने…
SDM Car Accident : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने…
Dinesh Mahant Thakordas : कहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या होती है, और इस…
UP Home Guard Recruitment : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…
Gucchi Mushroom : आधुनिक दौर में खेती अब केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रह…
PM Address Nation :शनिवार रात 8:30 बजे, जब पूरा देश टेलीविजन स्क्रीन के सामने मौजूद…
This website uses cookies.