Oplus_16908288
Couple dies due to snakebite : सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसकर में सर्पदंश से दंपती की मौत हो गई। पति-पत्नी, चार बच्चों के साथ जमीन पर सो रहे थे। आधी रात के बाद वे उठे थे। उसी दौरान सांप नजर आने पर दोनों ने उसे मार दिया था। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और दोनों ने दम तोड़ दिया।
जानकारी अनुसार ग्राम बसकर में तुलेश्वर गोंड (40), पत्नी नीता (38) और चार बच्चों के साथ रहता था। परिवार में लकवाग्रस्त पिता भी है। गुरुवार की रात दंपती भोजन कर चारों बच्चे के साथ जमीन पर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे इनकी नींद खुली तो बिस्तर के पास एक सांप नजर आया। दंपती ने उसे मार दिया तथा घर के कोने में ही रख दिया। फिर दोनों सो गए। एक-डेढ़ घंटे बाद पत्नी को बेचैनी होने लगी। वह हड़बड़ा कर उठी और पति को भी जगाया।
तत्काल अस्पताल जाने के बजाय उन्होंने परिचितों के माध्यम से झाड़ फूंक कराना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे पत्नी की हालत और बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाने वाहन की व्यवस्था भी नहीं हो रही थी। सुबह तक पति का चेहरा भी सूज गया था। इससे स्पष्ट था कि दोनों को विषैले सर्प ने डंस लिया है। सुबह लगभग 11 बजे दंपती को एंबुलेंस से भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जांच के बाद महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पति की गंभीर हालत को देखते हुए सूरजपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। वहां उपचार के बाद भी पति की जान नहीं बच सकी। पति ने भी दम तोड़ दिया। देर शाम दोनों का शव घर पहुंचा। घटना से गांव में शोक है। दुखद पहलू यह है कि परिवार में बुजुर्ग और चार छोटे-छोटे बच्चे रह गए हैं। उनके समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में ही मृतक का एक भाई रहता है। अब उसी के ऊपर बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी आ गई है।
Rashid Khan Reveal: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच अफगानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद…
Child Health Alert: विटामिन डी शरीर के लिए एक अनिवार्य पोषक तत्व है, जो न…
Nepal Tradition: हिमालय की बर्फीली चोटियों और दुर्गम वादियों के बीच बसा नेपाल अपनी नैसर्गिक…
Gold Silver Price : सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी…
Women Reservation UP : महिला आरक्षण बिल (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को लेकर देश की…
Udhampur Bus Accident : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर…
This website uses cookies.