छत्तीसगढ़

नवनियुक्त सीएमएचओ डा. विजय कुमार सिंह से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की सौजन्य मुलाकात, दी बधाई व सहयोग का आश्वासन

Balrampur News : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बलरामपुर जिले के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. विजय कुमार सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव दुर्गेश त्रिपाठी, बलरामपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष संदीप कश्यप, एमएलटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ऋतु राज, निलेश प्रताप सिंह, रामसेवक पोर्ते, ब्लॉक अध्यक्ष संजय पांडेय सहित संघ से जुड़े बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. विजय कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि सीएमएचओ के अनुभव और कार्यशैली से न केवल स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि आम जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि कर्मचारी हितों से जुड़े प्रत्येक सकारात्मक कार्य में संघ सीएमएचओ को पूर्ण सहयोग देगा। संघ ने यह भी दोहराया कि यदि किसी भी स्तर पर कर्मचारी विरोधी या नियम विरुद्ध कार्य होता है, तो संघ उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा। संघ का उद्देश्य हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखना है।

सीएमएचओ डॉ. विजय कुमार सिंह ने संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को साथ लेकर कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय से ही जनस्वास्थ्य के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनना और उनका समाधान करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहेगा।

मुलाकात के अंत में सभी ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आपसी सहयोग से बेहतर कार्य वातावरण बनाने का संकल्प लिया।

thetarget365

Recent Posts

IndiGo Airfare Hike: इंडिगो यात्रियों की जेब पर कैंची, जानें कल से किस रूट पर कितना बढ़ा किराया?

IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…

8 hours ago

IPL 2026: KKR को लगा तगड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन से बाहर, बिना मैच खेले मिलेंगे 4 करोड़! जानें असली वजह

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…

8 hours ago

Instagram: इंस्टाग्राम का बड़ा फैसला, 8 मई से चैट्स नहीं रहेंगी प्राइवेट, मेटा हटाएगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर

Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…

10 hours ago

Strait of Hormuz: ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, होर्मुज से मिलेगा सुरक्षित रास्ता, युद्ध के बीच तेहरान निभाएगा दोस्ती

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…

10 hours ago

This website uses cookies.