Cyclone Alert: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) बनने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
IMD भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 26 अक्टूबर तक यह सिस्टम एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। यह तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच टकराने की आशंका है।
मौसम विभाग ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर के बीच 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
आंध्र प्रदेश में भी 28 अक्टूबर को तूफान के प्रभाव से तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। प्रशासन ने समुद्री इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर भी एक डिप्रेशन बना हुआ है, जो लगभग 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गोवा से लगभग 450 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 430 किमी दक्षिण-पश्चिम की दूरी पर स्थित है। हालांकि फिलहाल इसका भारतीय तटों पर कोई बड़ा असर नहीं दिखेगा, लेकिन समुद्र में ऊंची लहरों के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है।
IMD ने तटीय राज्यों की सरकारों को सलाह दी है कि राहत और बचाव दलों को तैयार रखा जाए। साथ ही मछुआरों, तटीय किसानों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।आने वाले दिनों में पूर्वी तटों पर मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लोगों को सतर्क रहने, मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने और अनावश्यक रूप से तटीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Read more : छठ पर्व पर शिवसागर और घुनघुट्टा घाटों पर तैयारियां पूरी, श्रद्धा और सौंदर्य का संगम बनेगा जलतट
US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
This website uses cookies.