Oplus_16908288
Chhath Mahaparva 2025 : सरगुजा संभाग में छठ महापर्व की तैयारियां अपने चरम पर हैं। शहर के हृदयस्थल शिवसागर बांध और घुनघुट्टा नदी तट दोनों ही जगहों पर इस बार भव्य और व्यवस्थित घाट श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक ओर जहां सरगुजा राजपरिवार की पहल पर शिवसागर बांध में करीब 500 फीट लंबे ‘पैलेस छठ घाट’ के प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, वहीं दूसरी ओर घुनघुट्टा श्याम घाट पर लगभग 2000 छठव्रतियों के पूजन की व्यवस्था की गई है। दोनों घाटों पर रोशनी, सुरक्षा, पार्किंग और साफ-सफाई की विशेष तैयारियां की गई हैं।
शिवसागर बांध, जो सरगुजा राजपरिवार की निजी संपत्ति है, अब छठ महापर्व की धार्मिक आस्था और शहर के सौंदर्यीकरण का प्रतीक बन रहा है। इस वर्ष शिवरात्रि के अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पैलेस घाट निर्माण की आधारशिला रखी थी। अब प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है, और छठ से पहले ही इसे शहरवासियों को समर्पित कर दिया गया है।
सिंहदेव ने कहा कि “इस घाट निर्माण का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं बल्कि पर्यावरणीय और सांस्कृतिक सौंदर्यीकरण से भी जुड़ा है।” राजपरिवार ने बताया कि अगले चरण में घाट को बढ़ाकर 1000 फीट लंबा बनाया जाएगा। इस वर्ष यहां 500 छठव्रतियों के लिए व्यवस्था की गई है, जिनमें से 400 घाटखंड पहले ही आरक्षित हो चुके हैं।
छठ पर्व के दौरान सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पैलेस घाट सेवा समिति को सौंपी गई है। समिति के संरक्षक पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव हैं, जबकि अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह हैं। समिति में अरुणेश्वर शरण सिंहदेव, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, बालकृष्ण पाठक, भार्गवेन्द्र सिंह, भाजपा पार्षद दीपक सिंह तोमर और सिंधु सोनी सहित 25 सदस्य सक्रिय हैं।
घाट पर प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पार्किंग जोन के साथ ही छठव्रतियों को फल, कच्चा दूध और हवन के लिए आम की लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। समिति के शैलेंद्र प्रताप सिंह, आतिश शुक्ला, तृप्तराज धंजल, प्रमोद चौधरी, आलोक सिंह सहित दर्जनों सदस्य दिन-रात तैयारी में जुटे हैं।
इधर घुनघुट्टा नदी तट पर भी इस बार छठ पूजा का दृश्य बेहद विशाल और मनमोहक होने वाला है। घुनघुट्टा श्याम सेवा समिति, जो पिछले 20 वर्षों से लगातार छठ पर्व का आयोजन कर रही है, ने इस बार घाट को और विस्तारित किया है।
समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि अधिक वर्षा के कारण घाट में कटाव हुआ था, लेकिन सदस्यों ने अथक प्रयास से पूरे घाट को समतल कर 2000 व्रतियों के लिए घाट खंड तैयार किए हैं। समिति अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और वालंटियर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। पुल के दोनों ओर हजारों वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
घाट पर इस वर्ष विशेष जगराता और प्रकाश सज्जा का भी आयोजन रहेगा। समिति के प्रेम कुशवाहा, संजू कश्यप, नारद गुप्ता, उत्तम राजवाड़े, मनोज कश्यप, शशि पांडे, सत्येंद्र कुशवाहा, प्रकाश, नीरज, तेजराज (बंटी) समेत बड़ी संख्या में सदस्य तैयारी में जुटे हैं।
छठ पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले चुका है। एक ओर राजपरिवार की पहल से सुसज्जित पैलेस छठ घाट, तो दूसरी ओर समाजसेवी संगठनों की सक्रियता से संवरता घुनघुट्टा श्याम घाट—दोनों ही श्रद्धा, सेवा और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण पेश कर रहे हैं।
Stock Market Crash : भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 30 अप्रैल 2026 की…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में जहां एक…
Cyber Crime Bribery : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों…
London Terror Attack : इंग्लैंड की राजधानी लंदन एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा और आतंक…
Middle East Tension : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक…
MP Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार की रात एक रूह…
This website uses cookies.