Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ में जारी भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता गहराती जा रही है। मौसम विभाग द्वारा लगातार बढ़ते तापमान की चेतावनी के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाने की मांग उठने लगी है। जिला कांग्रेस के महामंत्री संजीव मंदिलवार ने जिलाधीश सरगुजा को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टियों को आगे बढ़ाया जाए।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस भीषण गर्मी में स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून 2025 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद बच्चों को स्कूलों में उपस्थित होना होगा। लेकिन गर्मी की तीव्रता को देखते हुए यह निर्णय कई अभिभावकों और सामाजिक संगठनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
इसी संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजीव मंदिलवार ने जिलाधीश सरगुजा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि बच्चों की छुट्टियों को कुछ और दिनों तक बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि वर्तमान मौसम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
RR vs SRH : IPL 2026 के रोमांचक सफर में शनिवार को एक ऐसा मुकाबला…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी पारा एक बार फिर अपने…
US Iran Talks Cancelled : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के गलियारों…
US-Iran Ceasefire : ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में गहराते…
Manipur Protest : मणिपुर में शांति बहाली की तमाम कोशिशों के बीच एक बार फिर…
Whale Vomit : समुद्र की असीमित गहराइयां अपने भीतर न जाने कितने ही अनसुलझे रहस्य…
This website uses cookies.