डीएवी स्कूल प्रकरण : Teacher’s Day पर बर्खास्तगी… नम्रता गुप्ता ने सुनाई अपनी बात

Ambikapur News : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़ सीतापुर में दूसरी कक्षा की छात्रा को सौ बार उठक-बैठक कराने के आरोप में बर्खास्त की गई शिक्षिका नम्रता गुप्ता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के दिन उन पर बिना जांच और बिना पक्ष सुने डीएवी प्रबंधन ने एकतरफा निर्णय लेकर कार्रवाई की है।

ads

ads

 

शिक्षिका ने बयान जारी कर कहा कि – “यदि किसी ने मुझे बच्ची को उठक-बैठक कराते देखा है, तो सामने आकर प्रबंधन को बताए। जांच में यदि मैं दोषी साबित होती हूं तो किसी भी सजा के लिए तैयार हूं। लेकिन मुझे सुने बिना दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है।”

गौरतलब है कि दूसरी कक्षा की छात्रा को कथित तौर पर 100 बार उठक-बैठक कराने के कारण उसके दोनों पैरों में गंभीर समस्या हो गई थी, जिसके चलते परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इसी घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका नम्रता गुप्ता को बर्खास्त कर दिया था।

शिक्षिका का कहना है कि मीडिया और प्रबंधन दोनों ने उनकी बात सुने बिना ही उन्हें दोषी ठहरा दिया। उन्होंने अपील की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए जाने चाहिए।

संबंधित खबर : 

Teacher Punishment: शिक्षिका की सजा से दूसरी कक्षा की छात्रा अस्पताल में भर्ती, परिजन पहुंचे एसपी के पास शिकायत लेकर

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.