Oplus_131072
बैकुंठपुर @thetarget365 गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के भरतपुर-सोनहत वन परिक्षेत्र में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई है। सूचना पर वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच कारणों का पता लगाने जुट गई है।
घटना शुक्रवार को उस समय सामने आई जब सोहनत क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने देवशील कटवार के पास नदी के किनारे रेत में एक बाघ को लेटा हुआ देखा। बाघ को देख ग्रामीण घबरा गये लेकिन जब उन्हें ये पता चला कि बाघ की मौत हो गई है तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी।
बाघ के मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के शव का निरीक्षण शुरू किया। इधर बाघ की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, और इसकी जांच जारी है। फिलहाल, बाघ के शव को घटना स्थल से हटा दिया गया है।
बता दें कि गुरु घासीदास नेशनल पार्क में बाघों की मौजूदगी आम बात है और हाल ही में बाघों की आमद भी यहां बढ़ी है। करीब 10 दिन पहले बैकुंठपुर वन परिक्षेत्र में एक बाघ को देखा गया था, जिसने दो भैंसों का शिकार भी किया था। इस शिकार के दौरान बाघ का एक वीडियो भी वन विभाग के ट्रैप कैमरे में कैद हो गया था, जिसमें बाघ भैंस का मांस खा रहा था। इधर वन विभाग बाघ के मौत की जांच कर रहा है और विशेषज्ञों की एक टीम घटना स्थल पर इसकी जांच में जुट चुकी है।
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.