छत्तीसगढ़

Swachh Bharat award : अंबिकापुर को स्वच्छता में फिर मिला राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रपति ने प्रदान किया “सुपर स्वच्छ लीग” पुरस्कार

Swachh Bharat award :  देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पुरस्कार समारोह में अंबिकापुर ने एक बार फिर स्वच्छता की दौड़ में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा नगर निगम अंबिकापुर को “सुपर स्वच्छ लीग” (50 हजार से 3 लाख जनसंख्या वर्ग में प्रथम स्थान) हेतु पुरस्कृत किया गया।

इस गौरवपूर्ण सम्मान को राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत एवं नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने ग्रहण किया। समारोह में सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, MIC सदस्य श्वेता गुप्ता, कार्यपालन अभियंता संतोष रवि, नोडल अधिकारी SBM रितेश सैनी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश पांडेय, सहायक अभियंता दुष्यंत बजाज व प्रशांत खुल्लर, तथा स्वच्छता दीदी शशिकला सिन्हा और ज्ञानलता कुजूर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

क्या है “सुपर स्वच्छ लीग”?

“सुपर स्वच्छ लीग” भारत सरकार द्वारा उन शहरों को प्रदान की जाने वाली विशेष मान्यता है, जिन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह सम्मान उन नगरीय निकायों को मिलता है जो स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करते हैं और नागरिकों की सहभागिता से सफाई व्यवस्था को नई ऊंचाई देते हैं।

दोहरी उपलब्धि – 5 स्टार गार्बेज फ्री सिटी रेटिंग भी बरकरार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अतिरिक्त मानकों के आधार पर भी अंबिकापुर नगर निगम ने शानदार प्रदर्शन किया है। न केवल इसने अपनी श्रेणी में सर्वोच्च स्थान पाया, बल्कि एक बार फिर “गार्बेज फ्री सिटी” अंतर्गत पुनः 5 स्टार रेटिंग हासिल की है।

भविष्य की तैयारी भी जरूरी

“सुपर स्वच्छ लीग” में लगातार बने रहने के लिए निकाय को आगामी सर्वेक्षणों में 85 प्रतिशत से अधिक स्कोर और शीर्ष 20 शहरों में स्थान बनाना अनिवार्य होगा।

अंबिकापुर की सफाई मॉडल की देशभर में सराहना

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा छंटाई व कम्पोस्टिंग यूनिट्स जैसे मॉडल को देशभर के नगरीय निकाय अध्ययन के लिए अपनाते रहे हैं। इस उपलब्धि से एक बार फिर यह प्रमाणित हो गया है कि नागरिक सहभागिता और प्रशासनिक समर्पण के माध्यम से किसी भी शहर को आदर्श बनाया जा सकता है। यह खबर अंबिकापुरवासियों के लिए गर्व की बात ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है।

उपलब्धि पर सीएम साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “अंबिकापुर की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। यह पुरस्कार आम नागरिकों की सहभागिता और स्वच्छता कर्मियों की मेहनत का परिणाम है।”

नगरीय प्रशासन मंत्री ने भी नगर निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के अन्य नगर निकायों को भी प्रेरणा देगी।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि अंबिकापुर की जनता, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और स्वच्छता टीम की सतत मेहनत का ही परिणाम है कि आज हमारा शहर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है। यह हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

कलेक्टर विलास भोसकर ने नगर निगम अंबिकापुर को “सुपर स्वच्छ लीग” में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह सम्मान नगर निगम की टीम, स्वच्छता दीदियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने कहा कि अंबिकापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था, प्लास्टिक प्रतिबंध, स्वच्छता जागरूकता और पर्यावरणीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अंबिकापुर की यह राष्ट्रीय उपलब्धि अब छत्तीसगढ़ के अन्य नगर निकायों के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रही है।

Read more  : NCERT syllabus update : NCERT इतिहास में बड़ा सुधार, 8वीं में सिख-मराठा और स्थानीय शासकों को स्थान

thetarget365

Share
Published by
thetarget365

Recent Posts

CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर रचा इतिहास, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

CGBSE Result 2026 Out:  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए…

43 minutes ago

Surguja Gangrape Case : सरगुजा में शादी से लौट रही 2 नाबालिग से गैंगरेप, 12 में से 4 पर FIR

Surguja Gangrape Case : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली…

55 minutes ago

CGBSE 12th Result 2026: थोड़ी देर में जारी होंगे 12वीं का परिणाम, जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 12वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों के लिए आज का…

1 hour ago

कैबिनेट के बड़े फैसले: सस्ती गैस नीति को मंजूरी, IPS अधिकारियों को राहत, खेल और जनसहायता पर फोकस

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में शहरी विकास, ऊर्जा सुविधा और प्रशासनिक फैसलों को नई दिशा…

1 hour ago

CGBSE Board Result 2026: थोड़ी देर में जारी होगा 10वीं का रिजल्ट , 3.20 लाख छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दिन, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

CGBSE Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब…

1 hour ago

West Bengal Election: फाल्टा में ईवीएम पर टेप और लाठीचार्ज, सुवेंदु अधिकारी ने अमित शाह को दी जानकारी

West Bengal Election:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में…

2 hours ago

This website uses cookies.