Delhi bomb threat : दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। शुक्रवार को पश्चिम विहार और रोहिणी सेक्टर-3 के अभिनव पब्लिक स्कूल समेत 20 से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई। जैसे ही यह जानकारी प्रशासन को मिली, तुरंत पुलिस, बम स्क्वाड और फायर ब्रिगेड की टीमें स्कूलों में पहुंचीं और परिसर खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया गया।
इससे पहले बुधवार (16 जुलाई) को भी सेंट थॉमस और वसंत वैली स्कूल को इसी तरह की धमकी मिली थी। उस समय भी दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने दोनों स्कूलों की पूरी जांच की थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। लगातार हो रही इन धमकियों के चलते स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।
इन्हीं धमकियों की कड़ी में 16 जुलाई को सुबह 7:15 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित साइंटिस्ट डिफेंस कॉलेज को भी एक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि कॉलेज की लाइब्रेरी में RDX रखा गया है। कॉलेज प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत परिसर खाली करवाया और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे कॉलेज की गहन तलाशी ली गई, लेकिन वहां भी कोई विस्फोटक नहीं मिला।
मंगलवार (15 जुलाई) को चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को भी बम की धमकी मिली थी। इन सभी मामलों में अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, जिससे साफ हो रहा है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा डर फैलाने की साजिश हो सकती है। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ईमेल की जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि धमकी देने वाला व्यक्ति या गिरोह कौन है और कहां से यह मेल भेजे जा रहे हैं।
लगातार आ रही धमकियों के बाद दिल्ली पुलिस ने स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी चुना है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल प्रबंधन से लगातार संपर्क में हैं और हर ईमेल की गंभीरता से जांच की जा रही है।
हालांकि अब तक किसी भी स्कूल या कॉलेज से कोई बम या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है, फिर भी दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अफवाह फैलाने वाला एक सुनियोजित प्रयास हो सकता है, जिसका उद्देश्य लोगों में भय पैदा करना है।
फिलहाल स्कूलों को सावधानी बरतने और संदिग्ध ईमेल या गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है। पुलिस की साइबर सेल और स्पेशल ब्रांच मिलकर इन धमकियों के पीछे छिपे लोगों की पहचान में जुटी है।
Read More : Earthquake in Chile: भूकंप से फिर कांपी चिली की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.7 तीव्रता दर्ज
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.