Doctor Rape: देश की राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डिलीवरी बॉय ने खुद को भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट बताकर सफदरजंग अस्पताल की एक महिला डॉक्टर को अपने जाल में फंसाया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी इंस्टाग्राम पर डॉक्टर से दोस्ती कर रौब दिखाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान छतरपुर निवासी आरव के रूप में हुई है, जो असल में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सफदरजंग अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर से दोस्ती की। बातचीत आगे बढ़ी और दोनों ने व्हाट्सऐप नंबर एक्सचेंज किए। डॉक्टर का भरोसा जीतने के लिए आरव ने खुद को भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट बताया और कहा कि उसकी पोस्टिंग कश्मीर में है। उसने सेना की वर्दी पहनकर तस्वीरें भी भेजीं ताकि डॉक्टर को यकीन हो जाए।
अक्टूबर 2025 में, आरोपी आरव डॉक्टर से मिलने उनके मस्जिद मोठ स्थित घर पहुंचा। आरोप है कि मुलाकात के दौरान उसने डॉक्टर के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब डॉक्टर बेहोश हो गईं, तो आरव ने उनके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। होश में आने पर पीड़ित डॉक्टर ने पूरे मामले को समझा और 16 अक्टूबर को सफदरजंग एन्क्लेव थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। छतरपुर इलाके में छापेमारी कर आरोपी आरव को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी आरव ने कबूल किया कि उसने डॉक्टर को झांसे में लेने के लिए दिल्ली कैंट स्थित एक दुकान से ऑनलाइन सेना की वर्दी खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) (दुष्कर्म), 351 (हमला या आपराधिक बल), 319 (चोट), 123 (आपराधिक बल), और 335 (गंभीर और अचानक प्रकोपन पर हमला) के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।
यह मामला सोशल मीडिया पर पहचान छिपाकर की जाने वाली दोस्ती और उसके संभावित खतरों को उजागर करता है, जहां झांसे में आकर एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदात का शिकार होना पड़ा।
North Korea: उत्तर कोरिया की सैन्य महत्वाकांक्षाओं ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चिंता…
Samayapuram Temple: तमिलनाडु के धार्मिक स्थलों से दुखद समाचार सामने आ रहे हैं। राज्य के…
Indonesia Social Media Ban : डिजिटल दुनिया के बढ़ते खतरों से नई पीढ़ी को बचाने…
Iran US War : मध्य पूर्व के रणक्षेत्र में तनाव की आग अब और दहकने…
Ambikapur News : हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गांधी चौक स्थित श्री मारुति नंदन…
Kamada Ekadashi 2026: हिन्दू धर्म और पंचांग में एकादशी तिथि का स्थान अत्यंत ऊंचा है।…
This website uses cookies.