ताज़ा खबर

SECL अमेरा खदान में फिर विवाद, ग्रामीणों ने कंपनी मैनेजर और पोकलेन चालक को पीटा

Ambikapur News : सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत SECL के अमेरा खदान में बुधवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। खदान विस्तार के लिए की जा रही मिट्टी खुदाई को लेकर नाराज ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और इस दौरान माइनिंग कंपनी के मैनेजर राघवेंद्र पांडे एवं पोकलेन चालक मुनेंद्र पटेल की पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया। बाद में घटना की शिकायत लखनपुर थाने में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, SECL अमेरा प्रबंधन द्वारा परसोडी कला क्षेत्र की शासकीय भूमि पर खदान विस्तार हेतु मिट्टी खुदाई का काम शुरू किया गया था। इस कार्य के लिए LCC कंपनी को ठेका दिया गया था। कंपनी ने पोकलेन मशीन से खुदाई का कार्य प्रारंभ किया, लेकिन इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर काम का विरोध करना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि खदान विस्तार के नाम पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सही तरीके से नहीं की गई है और उनकी आपत्तियों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। लंबे समय से भूमि बचाने की लड़ाई लड़ रहे ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सहमति के बिना भूमि का अधिग्रहण कर मिट्टी खुदाई का कार्य शुरू किया जा रहा है।

आरोप है कि जब ग्रामीणों ने मशीन को रोकने का प्रयास किया, तो पोकलेन ऑपरेटर मुनेंद्र पटेल को घेरकर पिटाई कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे कंपनी मैनेजर राघवेंद्र पांडे पर भी हमला कर दिया गया, जिससे उनका सिर फट गया। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्होंने लखनपुर थाने में ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

गौरतलब है कि SECL अमेरा खदान में भूमि अधिग्रहण और खदान विस्तार को लेकर ग्रामीणों का विरोध लंबे समय से जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उचित मुआवजा और पुनर्वास की गारंटी दिए बिना लगातार भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा।

thetarget365

Recent Posts

Litchi Farming Tips: लीची की खेती पर मंडराया संकट, मौसम की मार से कम आए मंजर, किसान ऐसे बचाएं अपनी फसल

Litchi Farming Tips: इस वर्ष प्रकृति के बदलते मिजाज और तापमान में अनिश्चित उतार-चढ़ाव का…

2 hours ago

Chaitra Navratri 2026: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलेगी अपार शक्ति, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पौराणिक कथा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की…

2 hours ago

Palam fire incident: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मौके पर AAP और BJP कार्यकर्ताओं में भारी भिड़ंत

Palam fire incident: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका गुरुवार को उस समय अखाड़े…

3 hours ago

Kangana vs Rahul: “मीडिया भी उन्हें सीरियस नहीं लेता”, सपा सांसद ने कंगना को क्यों दिखाया आईना?

Kangana vs Rahul:  हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की…

3 hours ago

This website uses cookies.