Diwali Celebration Worldwide 2026 : भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमेरिका के व्हाइट हाउस से लेकर दुबई, कुवैत, इजरायल और नॉर्वे तक दीपोत्सव की रौनक देखने को मिली। कई देशों में भारतीय दूतावासों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें स्थानीय नागरिकों, राजनयिकों और भारतीय समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इन आयोजनों के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे का संदेश दुनिया तक पहुंचा।
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जलाया पारंपरिक दीया
अमेरिका में भी दिवाली का उत्सव खास अंदाज में मनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पारंपरिक दीया जलाकर दीपावली का जश्न मनाया। इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

इस दौरान अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी ओवल ऑफिस में मौजूद रहे। व्हाइट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम को भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक संबंधों की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय मूल के लोगों के लिए भी यह आयोजन विशेष महत्व रखता है।

दुबई में ग्लोबल दिवाली समारोह, कई देशों ने दिखाईं अपनी परंपराएं
दुबई में दिवाली का उत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने FOI इवेंट्स के साथ मिलकर वैश्विक दिवाली समारोह का आयोजन किया। इसमें विभिन्न देशों के राजनयिकों, संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य दिवाली के माध्यम से अलग-अलग देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, मित्रता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना था। खास बात यह रही कि पहली बार दुबई में दिवाली समारोह के दौरान इतने देशों की भागीदारी वाला विशेष आयोजन किया गया।

🪔 Trump Lights Diya At White House To Mark Diwali Celebrations
India's Ambassador to the US Vinay Kwatra joined Indian-American community members for the ceremony. pic.twitter.com/qxMH9jxlQj
— RT_India (@RT_India_news) November 7, 2026
श्रीलंका से थाईलैंड तक दिखी दिवाली की सांस्कृतिक विविधता
दुबई के वैश्विक दिवाली समारोह में श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड के विशेष स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से संबंधित देशों की दिवाली से जुड़ी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया।इस कार्यक्रम ने दिखाया कि रोशनी का यह त्योहार केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग देशों के लोग भी इसे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान के साथ मनाते हैं।
भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत ने पहली बार मनाई दिवाली
भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत जीन एरिक ने भी पहली बार दिवाली का त्योहार मनाया। उनके इस उत्सव में शामिल होने को भारत और यूरोपीय संघ के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की एक खूबसूरत झलक माना जा रहा है।
𝐃𝐮𝐛𝐚𝐢 𝐜𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐞𝐬 𝐃𝐢𝐰𝐚𝐥𝐢 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐆𝐥𝐨𝐛𝐚𝐥 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐮𝐧𝐢𝐭𝐲
🔸The Consulate General of India in Dubai, in collaboration with FOI Events, organised a global Diwali celebration, bringing together members of the diplomatic corps, representatives of UAE… pic.twitter.com/wmGo6Uczqt
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 3, 2026
कोरियाई दूतावास ने दीया सजाने की विशेष वर्कशॉप आयोजित की
भारत में दक्षिण कोरिया के दूतावास ने दिवाली के अवसर पर दीया सजाने की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें भारतीय त्योहार की परंपराओं और कलात्मक पक्ष को सामने रखा गया। इस आयोजन ने भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोस्ती को भी प्रदर्शित किया।
कुवैत में दिवाली दीवानिया, भारत-कुवैत दोस्ती का खास उत्सव
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इंडिया हाउस में दो दिवसीय ‘दिवाली दीवानिया’ कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भारतीय दिवाली उत्सव और कुवैत की पारंपरिक दिवानिया संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। यह आयोजन भारत और कुवैत के राजनयिक संबंधों के 65 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों की दोस्ती और सांस्कृतिक रिश्तों को समर्पित रहा।
𝐄𝐦𝐛𝐚𝐬𝐬𝐲 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐢𝐧 𝐊𝐮𝐰𝐚𝐢𝐭 𝐂𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐞𝐬 𝐃𝐢𝐰𝐚𝐥𝐢 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐚 𝐂𝐮𝐥𝐭𝐮𝐫𝐚𝐥 𝐅𝐮𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐊𝐮𝐰𝐚𝐢𝐭𝐢 𝐓𝐫𝐚𝐝𝐢𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬@indembkwt organised a two-day celebration titled ‘Diwali Diwaniya’ at India House, bringing… pic.twitter.com/kqtJhnGSF7
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 5, 2026
नॉर्वे और इजरायल में भी भारतीय समुदाय ने मनाया प्रकाश पर्व
रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, इजरायल में भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों और मित्रों के साथ दीपावली मनाई। दूतावास ने संदेश दिया कि प्रकाश का यह त्योहार सभी के जीवन में उम्मीद, खुशी, सकारात्मकता, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए।

