Russia Ukraine Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय मुलाकात के बाद रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को तत्काल समाप्त करने की जोरदार अपील की है। उन्होंने दोनों देशों से अपनी ‘कट्टर दुश्मनी’ को ‘दोस्ती’ में बदलने और शांति समझौता करने का आग्रह किया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी ‘ट्रुथ सोशल’ अकाउंट पर एक पोस्ट में जेलेंस्की के साथ अपनी बैठक को ‘रोचक और पॉजिटिव’ बताया। इसके बाद मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जेलेंस्की दोनों से सीधी शांति अपील की।
ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि “मरने, मारने का समय गया।” उन्होंने कहा कि “अब हत्याएं रोकने और शांति समझौता करने का समय आ गया है।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि रूस और यूक्रेन को अब युद्ध को तत्काल समाप्त करने की कोशिश करनी चाहिए और शांति वार्ता के लिए कदम आगे बढ़ाना चाहिए।
“बहुत खून बह चुका है। बहुत सैन्य नुकसान हो चुका है, आर्थिक हानि हो चुकी है, लेकिन अब और मौतें नहीं होनी चाहिए। अब हत्याएं रोकने और सौदा करने का समय आ गया है। अपने परिवारों के पास जाकर शांति से रहने का समय है, लेकिन शांति की स्थापना लंबे समय के लिए, हमेशा के लिए होनी चाहिए।”
ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि दोनों नेताओं यानी राष्ट्रपति जेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन के बीच गहरी व्यक्तिगत दुश्मनी है, जिसके कारण शांति वार्ता रुकी हुई है। उन्होंने कहा कि “दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते,” लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिकी प्रशासन शांति समझौता कराने के लिए प्रयास करता रहेगा।
उन्होंने यह दावा भी किया कि मध्य पूर्व के सभी 59 देश रूस और यूक्रेन में शांति समझौते के पक्ष में हैं। ट्रंप ने बताया कि पुतिन के साथ उनकी फोन पर बातचीत सकारात्मक रही और उन्हें लगा कि पुतिन भी शांति चाहते हैं। उन्होंने आगे संकेत दिया कि दोनों नेता जल्द ही हंगरी में मुलाकात कर सकते हैं।
ट्रंप ने अतीत की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा कि “अगर उस समय मैं राष्ट्रपति होता तो रूस और यूक्रेन का युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता।” उनका यह बयान मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने और शांति लाने के उनके संकल्प को दर्शाता है।
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और निर्णायक चरण के मतदान…
Shah Rukh Khan : बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता भौगोलिक सीमाओं…
LPG Rules : यदि आपके रसोई घर में भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर का उपयोग होता…
Trump Cuba Strike : दुनिया इस समय पहले से ही ईरान और इजरायल के बीच…
Riyan Parag Vaping : आईपीएल 2026 के सीजन में मैदान पर रोमांच तो भरपूर है,…
Bhooth Bangla : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स…
This website uses cookies.