मालिक से विवाद पर चालक ने हाइवे किया अवरुद्ध, चंदौरा पुलिस ने की चालक के विरुद्ध कार्रवाई

Pratappur News : बनारस मार्ग पर ट्रेलर को टेढ़ा खड़ा कर मार्ग अवरूद्ध करने वाले चालक के विरुद्ध चंदौरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को जब्त कर लिया है।

ads

बताया जा रहा है कि सोमवार को चालक पंजाब सिंह ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 8988 में परसा कोल ब्लॉक से कोयला लोड कर बनारस मार्ग से सिंगरौली जा रहा था। इस दौरान जब उसने चंदौरा थाना क्षेत्र में प्रवेश किया तो ट्रेलर को बनारस मार्ग पर स्थित घाट पेंडारी से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया और ट्रेलर मालिक को फोन कर कहने लगा कि ट्रेलर में डीजल खत्म होने वाला है डीजल की व्यवस्था करवाईए। जिसके बाद ट्रेलर मालिक ने कहा कि ट्रेलर में तो आज ही डीजल भरवाया गया है फिर इतनी जल्दी कैसे खत्म हो सकता है, जरुर तुमने डीजल चोरी कर बेच दिया है।

ads

चोरी का आरोप लगने से चालक भड़क गया और दोनों में विवाद होने लगा। विवाद के बाद गुस्साए चालक ने ट्रेलर को मुख्य मार्ग पर टेढ़ा खड़ा कर दिया जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे चंदौरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने स्थिति को काबू में लिया और ट्रेलर को जब्त कर थाने ले आए। उक्त मामले में पुलिस ने मुख्य मार्ग को ट्रेलर द्वारा अवरुद्ध कर यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले ट्रेलर चालक पंजाब सिंह के विरुद्ध भी बीएन‌एस की धारा 285 के तहत कार्रवाई की है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.