ताज़ा खबर

मां महामाया शक्कर कारखाना केरता के प्रभारी अभियंता एसीबी के शिकंजे में, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

संविदा कर्मचारी से नौकरी बचाने और नियमितीकरण के नाम पर मांगी थी रकम

Ambikapur News : भ्रष्टाचार पर लगाम कसने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को सूरजपुर जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मां महामाया शक्कर कारखाना, केरता के प्रभारी मुख्य अभियंता सी.आर. नायक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसीबी की पांच सदस्यीय टीम ने सुनियोजित तरीके से की।

आरोपी चंदू राम नायक

नौकरी से नहीं हटाने और नियमितीकरण के नाम पर मांगी रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, कारखाने में कार्यरत संविदा ऑपरेटर प्रदीप कुमार से अभियंता चंदू राम नायक ने धमकाते हुए कहा था कि यदि वह एक लाख रुपये नहीं देगा तो उसे नौकरी से हटा दिया जाएगा और नियमितीकरण की प्रक्रिया में भी उसका नाम नहीं जोड़ा जाएगा। परेशान होकर प्रदीप कुमार ने ACB अंबिकापुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

जाल बिछाकर की गई कार्रवाई

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। निर्धारित स्थान पर जैसे ही नायक ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की राशि ग्रहण की, टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

घर में तलाशी, दस्तावेज और मोबाइल जब्त

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने नायक के सरकारी आवास पर भी छापा मारा, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में अभियंता नायक ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है। टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कारखाने में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद महामाया शक्कर कारखाने के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कारखाने में लंबे समय से अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। एसीबी की कार्रवाई के बाद विभाग में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

thetarget365

Recent Posts

Durg Police Rescue :दुर्ग में दो हाईवा की आमने-सामने टक्कर, छावनी चौक पर दुकान की आग पर काबू

Durg Police Rescue : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ, मुस्तैदी और…

18 minutes ago

Korba Elephant Menace : कोरबा में 53 हाथियों का तांडव, रात भर सो नहीं पाए ग्रामीण, खेतों में तबाही

Korba Elephant Menace :  छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का…

23 minutes ago

RRB ALP Recruitment 2026 : रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती, आज से करें ऑनलाइन आवेदन

RRB ALP Recruitment 2026 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…

25 minutes ago

Bilaspur Fuel Crisis: बिलासपुर में ईंधन संकट की अफवाह, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, कलेक्टर ने कहा-पर्याप्त है स्टॉक

Bilaspur Fuel Crisis:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल…

31 minutes ago

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना में बिना परीक्षा सीधे भर्ती! जानें TES 56 के लिए क्या है योग्यता

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…

54 minutes ago

This website uses cookies.